Move to Jagran APP

प्रियंका चोपड़ा को मिला मिल्‍खा सिंह का ऑटोग्राफ, सेल्‍फी भी खिंचवाई

फिल्‍म 'दिल धड़कने दो' की टीम ने हाल ही में मशहूर एथलीट मिल्‍खा सिंह से मुलाकात की। प्रियंका चोपड़ा भी इनमें शामिल थीं और वह मिल्‍खा सिंह से मिलकर काफी खुश नजर आईं। इतना ही नहीं, उन्‍होंने यादगार के तौर पर उनका ऑटोग्राफ लेने के साथ ही सेल्‍फी भी खिंचवाई

By Pratibha Kumari Edited By: Published: Mon, 01 Jun 2015 04:06 PM (IST)Updated: Mon, 01 Jun 2015 06:01 PM (IST)
प्रियंका चोपड़ा को मिला मिल्‍खा सिंह का ऑटोग्राफ, सेल्‍फी भी खिंचवाई

मुंबई। फिल्म 'दिल धड़कने दो' की टीम ने हाल ही में मशहूर एथलीट मिल्खा सिंह से मुलाकात की। प्रियंका चोपड़ा भी इनमें शामिल थीं और वह मिल्खा सिंह से मिलकर काफी खुश नजर आईं। इतना ही नहीं, उन्होंने यादगार के तौर पर उनका ऑटोग्राफ लेने के साथ ही सेल्फी भी खिंचवाई और उसे ट्विटर पर पोस्ट कर दी।

loksabha election banner

मिल्खा सिंह से मिली 'दिल धड़कने दो' की टीम

यह सब फरहान अख्तर की वजह से संभव हो सका। उन्होंने ही फिल्म 'दिल धड़कने दो' की टीम को मिल्खा सिंह से मिलवाया। इसलिए प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट कर उनका भी शुक्रिया अदा किया। फरहान अख्तर ने उनकी जिंदगी पर बनी फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' में उनका किरदार निभाया था।

शबाना आजमी को 'नीरजा' के सेट पर कुत्ते ने किया परेशान

सभी ने मिल्खा सिंह से चंडीगढ़ स्थित उनके घर पर मुलाकात की। फरहान अख्तर, प्रियंका चोपड़ा के साथ रणवीर सिंह, अनिल कपूर और शेफाली शाह भी मौजूद थीं। जोया अख्तर निर्देशित फिल्म 'दिल धड़कने दो' पांज जून को रिलीज होने वाली है और इस फिल्म में अनुष्का शर्मा भी हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.