पिता के जन्मदिन पर इस तरह भावुक हुईं Priyanka Chopra, कहा- काश...
अपने स्वर्गीय पिता के जन्मदिन पर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक भावुक पोस्ट शेयर की है। जिसके साथ उन्होने अपने पिता का मन पसंद गाना भी शेयर किया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा अपने स्वर्गीय पिता के जन्मदिन पर भावुक हो गई हैं। 2013 में केंसर के कारण प्रियंका चोपड़ा के पिता अशोक चोपड़ा ने दुनिया से विदा ले ली थी, जिसके बाद से ही अकसर प्रियंका को अपने पिता के लिए भावुक होते देखा जाता है।
प्रियंका ने अपने ऑफीशियल अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की जिसमें वे लिखती हैं 'हर साल इस दिन सिड और में कोई रास्ता सोचते थे कि किस तरह आपको सरप्राइज दें, मगर हमसे ऐसा कभी हो नही पाया, आपको हमेशा से सब पता रहता था। आप जहां भी हो बस ये जान लें कि आप हमेशा हमारे साथ हो, मैं जो भी करती हूं तो आपकी प्रेरणा के बारे में सोचती हूं, मैं जब भी कोई फैसला लेती हूं तो आपका समर्थन चाहती हूं, मेरे साथ जब भी कुछ होता है, तो मैं आपके आशीर्वाद की आभारी होती हूं। जन्म दिन मुबारक हो डेड, काश आप हमारे साथ होते, हम आपको बहुत प्यार करते हैं'।
यह भी पढ़ें:
प्रियंका द्वारा शेयर की गई इस वीडियो के बैकग्राउंड में एक गाना चल रहा है, जो उनके पिता के पसंदीदा गानों में से एक है जो वे अपनी पत्नी के लिए गाया करते थे ।
प्रियंका चोपड़ा अपने पिता से इतना प्यार करती थीं कि उन्होने अपनी कलाई में पिता की हैंडराईटिंग में 'डैडी लिटिल गर्ल' टैटू करवाया हुआ है।
इसके अलावा भी प्रिंयका अपने पिता को याद कर अपने सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें अकसर शेयर करती रहती हैं।
6 years. Seems Like just yesterday we lost you.. I miss you Dad. Inexplicably.
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका की फिल्म 'द स्काई ईज़ पिंक' 11 अक्टूबर को रिलीज़ होने वाली है। शोनावी बोस द्वारा निर्देशित इस फिल्म में फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले हैं।