विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Priyanka Chopra Cry: निक जोनस के कॉन्सर्ट पर प्रियंका की आंखों से बहे आंसू? वीडियो देख फैंस हुए परेशान

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Mon, 14 Aug 2023 11:10 AM (IST)

Priyanka Chopra Cry Video Viral बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब एक ग्लोबल आइकॉन बन चुकी हैं। वह जो ...और पढ़ें

Priyanka Chopra Gets Emotional- निक जोनस के वर्ल्डटूर पर भावुक हुईं प्रियंका चोपड़ा/ Twitter
Priyanka Chopra Gets Emotional- निक जोनस के वर्ल्डटूर पर भावुक हुईं प्रियंका चोपड़ा/ Twitter

HighLights

  1. निक जोनस के कॉन्सर्ट पर रो पड़ीं प्रियंका चोपड़ा?
  2. प्रियंका चोपड़ा का आंसू पोंछते हुए वीडियो हुआ वायरल
  3. निक जोनस और बेटी मालती संग कर रही हैं वर्ल्डटूर

नई दिल्ली, जेएनएन। Priyanka Chopra Crying Video Viral: प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। इन दिनों ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। फिल्मों के अलावा देसी गर्ल आए दिन किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में आ ही जाती हैं।

इन दिनों वह अपनी लाडली मालती मैरी जोनस चोपड़ा संग अपने पति निक जोनस के साथ उनके वर्ल्डटूर पर उन्हें चीयर कर रही हैं। जोनस ब्रदर्स के कॉन्सर्ट की शुरुआत शनिवार को न्यूयॉर्क के यांकी स्टेडियम से हुई।

निक जोनस के लाइव कॉन्सर्ट से प्रियंका का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी आंखें पोंछती हुई नजर आ रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा की आंखों से निकले आंसू?

प्रियंका चोपड़ा के साथ-साथ उनकी भाभी डेनियल जोनस और सोफी भी 'जोनस ब्रदर्स' के लाइव कॉन्सर्ट को अपना समर्थन देते हुए नजर आए। हाल ही में ट्विटर पर सोफी टर्नर ब्राजील नामक एक फैन क्लब ने ट्विटर पर देसी गर्ल का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह अपने पति निक जोनस को चीयर अप करती हुई नजर आ रही हैं, लेकिन इसी के साथ वह अपनी आंखों से आंसू पोंछते हुए भी दिखाई दे रही हैं। उनकी इस वीडियो को देखने के बाद फैंस काफी परेशान हो गए हैं।

प्रियंका को रोते देख परेशान हुए फैंस

प्रियंका चोपड़ा को रोते हुए देखकर सोशल मीडिया पर फैंस उनसे उनके भावुक होने का कारण पूछ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "क्या हुआ पीसी"। दूसरे यूजर ने लिखा, "प्रियंका आप इतनी दुखी क्यों हो रखी हो"।

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने इससे पहले निक जोनस की एक फोटो अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट की थी, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था, "मेरा दिल..मुझे तुम पर बहुत गर्व है निक जोनस"।

प्रियंका चोपड़ा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह जल्द ही जॉन सीना के साथ फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' में नजर आएंगी। इसके अलावा वह अमेजन प्राइम की सीरीज 'सिटाडेल-2' की भी तैयारी कर रही हैं।