Move to Jagran APP

निक को प्रियंका ने दिया यह खूबसूरत कॉम्प्लीमेंट, बताया मोस्ट स्टाइलिश मैन

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास इन दिनों लंदन में हैं। लंदन से कुछ तस्वीरें सामने भी आई थी जिसमें वे अपने परिजन के साथ नजर आ रहे थे।

By Rahul soniEdited By: Published: Mon, 24 Dec 2018 09:42 AM (IST)Updated: Tue, 25 Dec 2018 09:01 AM (IST)
निक को प्रियंका ने दिया यह खूबसूरत कॉम्प्लीमेंट, बताया मोस्ट स्टाइलिश मैन
निक को प्रियंका ने दिया यह खूबसूरत कॉम्प्लीमेंट, बताया मोस्ट स्टाइलिश मैन

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास लंदन में हैं जहां की कुछ तस्वीरें सामने आई थी। दोनों अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। हाल ही में प्रियंका ने निक के साथ एक खूबसूरत फोटो शेयर करते हुए उन्हें एक कॉम्प्लीमेंट दिया है। 

loksabha election banner

जी हां, प्रियंका काफी खुश हैं और उन्होंने निक के लिए एक खूबसूरत बात लिखी है। कुछ समय पहले प्रियंका ने एक फोटो शेयर की है जिसमें वे अपने पति निक के साथ नजर आ रही हैं। वे लिखती हैं कि, प्लेनेट के मोस्ट स्टाइलिश मैन को किस करके सम्मानित फील कर रही हूं। भगवान हमेशा इस स्टाइल को बनाए रखे। 

 

View this post on Instagram

Honoured to be kissing the most stylish man on the planet.. may the style Gods always shine down upon u my love 🤣😜😂 #gqmoststylishman @nickjonas

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

यह भी पढ़ें: हरियाणा के सलमान अली बने इंडियन आइडल 10 के विजेता

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास एक खूबसूरत कपल है जो लगातार सुर्खियों में रहा है। शादी से पहले और शादी के बाद भी। शादी से पहले इस साल अगस्त में दोनों ने मुंबई में सगाई और रोका की रस्म निभाई थी। इसके बाद से ही दोनों की शादी को लेकर लगातार खबरें आ रही थी। दिसंबर 1 और 2 को प्रियंका दुल्हन बनी और निक दूल्हा। दोनों ने जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की जिसे इंटरनेशनल मीडिया ने कवर किया। क्योंकि दोनों ही ग्लोबली बड़े स्टार्स हैं। प्रियंका जहां बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों जगह काम कर चुकी हैं तो निक हॉलीवुड में एक्टर और सिंगर हैं। 

फिल्मों की बात करें तो प्रियंका द स्काई इज़ पिंक में नजर आएंगी। इसकी शूटिंग प्रियंका ने हाल ही में पूरी की थी जो कि शादी से पहले दिल्ली में हुई थी।  

यह भी पढ़ें: सलीम खान ने सलमान और सोहेल की खोली है ऐसी पोल कि झेप गए दोनों भाई


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.