Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Harman Baweja Baby: हरमन बावेजा के घर गूंजी किलकारी, प्रियंका चोपड़ा संग की थी करियर की शुरुआत

    By Vaishali ChandraEdited By:
    Updated: Fri, 23 Dec 2022 01:55 PM (IST)

    Priyanka Chopra Co-Star Harman Baweja Becomes Father of A Baby Boy प्रोड्यूसर-डायरेक्टर हैरी बावेजा के बेटे और एक्टर हरमन बावेजा ने अपने घर एक नन्हे मेहमान का स्वागत किया है। एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा संग की थी।

    Hero Image
    Priyanka Chopra Co-Star Harman Baweja Becomes Father of A Baby Boy, Twitter

    नई दिल्ली, जेएनएन। Priyanka Chopra Co-Star Harman Baweja Becomes Father of A Baby Boy: प्रियंका चोपड़ा संग अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले एक्टर हरमन बवेजा के घर एक नन्ही खुशी आई है। शादी के लगभग एक साल बाद एक्टर एक बेटे के पिता बने हैं। उन्होंने साल 2021, मार्च में साशा रामचंदानी संग शादी की थी, जो कि एक ब्यूटी और हेल्थ एक्सपर्ट है। इस साल जुलाई में साशा रामचंदनी की प्रेग्नेंसी की खबर मीडिया में सामने आई थी और उम्मीद जताई जा रही थी कि वह दिसंबर में अपने पहले बच्चे को जन्म दे सकती हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रियंका चोपड़ा संग शुरू किया था करियर

    साल 2008 में फिल्म लव स्टोरी 2050 से बॉलीवुड में कदम रखने वाले हरमन बवेजा अब फिल्मों में ज्यादा एक्टिव नहीं हैं। लव स्टोरी 2050 में हरमन के अपोजिट अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा थीं। फिल्म की रिलीज से पहले दोनों के अफेयर की चर्चाएं जोरों पर थीं। हर मीडिया हाउस प्रियंका और हरमन बवेजा की लिंक अप की खबरें लिख रहा था। खबरें तो यह भी थी कि दोनों शादी करने वाले हैं, लेकिन फिल्म रिलीज होते ही फ्लॉप साबित हो गई और इसी के साथ दोनों कुछ समय बाद अलग हो गए।

    जाने-माने प्रोड्यूसर के बेटे हैं हरमन

    हरमन बावेजा प्रोड्यूसर-डायरेक्टर हैरी बावेजा के बेटे हैं। बॉलीवुड में हैरी बावेजा ने ही उन्हें फिल्म लव स्टोरी 2050 से लॉन्च किया था। हालांकि, इतने बड़े घर से होने के बाद भी हरमन का बॉलीवुड करियर सुपरफ्लॉप साबित हुआ। फिल्म लव स्टोरी 2050 के बाद हरमन ने ढिश्कियाऊं, विक्ट्री और व्हाट्स योर राशी जैसी कई फिल्में की, लेकिन ये सभी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल दिखाने में नाकामयाब रही। आखिरी बार हरमन बवेजा साल 2016 में फिल्म चार साहिबजादे: राइज ऑफ बंदा सिंह बहादुर में नजर आए थे।

    ऋतिक रोशन से हुई थी तुलना

    हरमन ने जब फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री की थी उनके लुक को सुपरस्टार ऋतिक रोशन से कंपेयर किया जाता था क्योंकि हरमन की बॉडी और शक्ल कुछ हद तक ऋतिक से मिलती थी, लेकिन सालों बाद अब हरमन का लुक इतना बदल चुका है कि उन्हें पहचानना मुश्किल हो गया है। 41 साल के हरमन का वजन काफी बढ़ गया और उन्हें देखकर ये कहना मुश्किल है कि वे कभी सिक्स पैक एब्स वाले हीरो थे।