विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Priyanka Chopra Diwali: पटाखे जलाए, समोसा चाट खाया, पटाखा बन Priyanka Chopra ने पति निक संग ऐसे मनाई दीवाली

Published: Fri, 01 Nov 2024 09:02 PM (GMT+05:30)

31 अक्टूबर को पूरे देश में दीवाली सेलिब्रेट की गई। बॉलीवुड सितारों के घर में भी दीवाली की धूम देखी ...और पढ़ें

प्रियंका चोपड़ा ने लंदन में कुछ यूं मनाई दीवाली। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
प्रियंका चोपड़ा ने लंदन में कुछ यूं मनाई दीवाली। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. पति निक और बेटी के साथ लंदन में हैं प्रियंका चोपड़ा
  2. प्रियंका चोपड़ा ने दीवाली के साथ मनाई हैलोवीन
  3. बेटी और पति के साथ फुलझड़ी जलाती आईं नजर

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भले ही विदेश में शिफ्ट हो गई हैं और विदेशी पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ घर बसा लिया हो, लेकिन वह दिल से देसी हैं। होली से लेकर करवा चौथ तक वह सारे भारतीय त्योहारों को बड़ी धूमधाम से सेलिब्रेट करती हैं। इस बार हैलोवीन और दीवाली एक ही दिन पड़ गया तो एक्ट्रेस ने अपने परिवार के साथ इन दोनों फेस्टिवल्स को ग्रैंड तरीके से सेलिब्रेट किया।

प्रियका चोपड़ा यूं तो अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस (Malti Marie Chopra Jonas) के साथ अमेरिका में रहती हैं, लेकिन इन दिनों वह लंदन में हैं। एक्ट्रेस ने लंदन में ही अपने परिवार के साथ दीवाली और हैलोवीन सेलिब्रेट की, जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं।

प्रियंका की फैमिली के साथ दीवाली

प्रियंका चोपड़ा ने 1 नवंबर को इंस्टाग्राम अकाउंट पर दीवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपने परिवार के साथ पोज देती हुई नजर आर रही हैं। पहली तस्वीर में प्रियंका अपने पति निक और बेटी मलती के साथ फोटो खिंचवा रही हैं। घर के द्वार पर भारतीय परंपरा अनुसार रंगोली भी बनी हुई है और पूरा घर रोशनी से जगमगा रहा है।

यह भी पढ़ें- लंदन के लोकल रेस्टोरेंट में डिनर डेट पर निकले Priyanka Chopra और निक जोनस, फैंस के साथ सामने आई फोटो

Priyanka Chopra Diwali 2024

Priyanka Chopra with Nick Jonas and Daughter Malti Marie- Instagram

प्रियंका ने लंदन में खाया समोसा चाट

एक तस्वीर में प्रियंका अपनी ईयररिंग्स फ्लॉन्ट कर रही हैं तो एक में वह अपने पति और बेटी की ओर जाती हुई दिख रही हैं। यही नहीं, एक्ट्रेस ने लंदन में दीवाली के दिन समोसा चाट का आनंद भी लिया और दिखाया कि इसके लिए वहां कितनी भीड़ है। उन्होंने डाइनिंग एरिया की भी झलक दिखाई। एक तस्वीर में वह, निक और नन्ही मालती फुलझड़ी जलाती हुई नजर आ रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

प्रियंका चोपड़ा दीवाली पर लाल साड़ी में पटाखा से कम नहीं लग रही थीं। एक्ट्रेस ने अपने लुक को ग्रीन ज्वेलरी से स्टाइल किया था। नन्ही मालती अपनी मां को लाल सलवार-सूट में ट्विन कर रही थीं। वहीं, उनके पति निक जोनस व्हाइट कुर्ता-पायजामा में जच रहे थे।

दीवाली के साथ मनाया हैलोवीन

प्रियंका चोपड़ा ने दीवाली के साथ-साथ हैलोवीन का भी जश्न मनाया। एक्ट्रेस ने हैलोवीन सेलिब्रेशन की भी झलक दिखाई है। उन्होंने अपने घर को हैलोवीन थीम के अनुसार सजा रखा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "परफेक्ट दीवालोवीन (दीवाली+हैलोवीन)।"

यह भी पढ़ें- इस हीरोइन संग था Akshay Kumar का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? Twinkle Khanna ने छोड़ दिया था पति का घर, हुआ खुलासा!