Move to Jagran APP

प्रियंका चोपड़ा ने ढोल की बीट्स पर किया जबरदस्त भांगड़ा, पत्नी का ये अंदाज देख हैरान रह गए निक जोनस

एक्ट्रेस प्रियंका चोपडा ने अपनी मैनेजर अंजुला अचारिया के मौके पर उन्होंने अपने लॉस एंजेलिस स्थित घर पर एक सरप्राइज बर्थडे पार्टी का आयोजन किया था। जिसका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस और मैनेजर भांगड़ा करती दिख रही हैं।

By Nitin YadavEdited By: Published: Tue, 24 May 2022 11:18 AM (IST)Updated: Tue, 24 May 2022 11:18 AM (IST)
प्रियंका चोपड़ा ने ढोल की बीट्स पर किया जबरदस्त भांगड़ा, पत्नी का ये अंदाज देख हैरान रह गए निक जोनस
Priyanka Chopra did Bhangra with manager Anjula Acharia on beats of Dhol.

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा काफी चर्चा में रहती हैं। वो अक्सर अपनी बिजी लाइफ के बीच अपने पति निक जोनस के साथ चिल करती रहती हैं। अब सोशल मीडिया पर उनका ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी मैनेजर अंजुला अचारिया के साथ भांगड़ा करती हुई दिख रही हैं।

prime article banner

वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका और निक ने लॉस एंजेलिस स्थित अपने घर पर मैनेजर अंजुला के बर्थडे पर एक सरप्राइज पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी के देसी अंदाज देने के लिए ढोल का भी इंतजाम किया गया था। अब इस बर्थडे पार्टी का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा अपनी मैनेजर के साथ ढोल की बीट्स पर भांगडा करती हुई नजर आ रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Jerry x Mimi 😍 (@jerryxmimi)

प्रियंका चोपड़ा की इस वीडियो को फैन पेज ने शेयर किया है। वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि, प्रियंका चोपड़ा अपने हाथों में एक केक लेकर एंट्री करती हैं और अपने हाथों से इशारा कर अपनी मैनेजर को बुलाती हैं, जिसके बाद दोनों खुशी जाहिर करते हुए डांस करने लगती हैं।

अंजुला अचारिया ने जताया आभार

वहीं, इस सरप्राइज बर्थडे पार्टी की तस्वीरों को अंजुला ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर एक प्यार भरा पोस्ट साझा किया है और उनका आभार व्यक्त किया है। प्रियंका चोपडा ने हाल ही में अपनी अगली वेब सीरिज citadel के सेट से एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें वो बुरी तरह से घायल नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'क्या आपका दिन भी काम पर कठिन था? एक्ट्रेस के इस लुक को देख उनके चाहने वाले काफी परेशान हो गए थे और तस्वीर में कमेंट कर उनका हाल जानने के लिए उत्सुक थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.