विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mannara Chopra Pics: बेहद खूबसूरत हैं प्रियंका चोपड़ा की कजिन मनारा चोपड़ा, ये तस्वीरें उड़ा देंगी आपके होश

By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
Published: Fri, 01 Sep 2023 06:06 PM (GMT+05:30)

Mannara Chopra Latest Pics ग्लोबल सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा की कजिन सिस्टर्स परिणीति चोपड़ा और मनारा चोपड़ा आए दिन लाइमलाइट का ...और पढ़ें

सामने आईं मनारा चोपड़ा की लेटेस्ट तस्वीरें (Photo Credit-Mannara Chopra Instagram)
सामने आईं मनारा चोपड़ा की लेटेस्ट तस्वीरें (Photo Credit-Mannara Chopra Instagram)

HighLights

  1. मनारा चोपड़ा की तस्वीरें हैं कमाल
  2. एक-एक फोटो देख उड़ जाएंगे होश
  3. खूबसूरती के मामले में सबसे आगे मनारा चोपड़ा

नई दिल्ली जेएनएन: Mannara Chopra Shares Latest Pics: हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की दो चचेरी बहनें परिणीति चोपड़ा और मनारा चोपड़ा किसी अलग पहचान की मोहताज नहीं हैं। दोनों ही इंडस्ट्री में बतौर एक्ट्रेस अपनी छाप छोड़ चुकी हैं।

हाल ही में फिल्म प्रमोशन के दौरान डायरेक्टर के जरिए सरेआम किस किए जाने की वजह से मनारा चर्चा में बनी हुई हैं। इस बीच हम आपके लिए मनारा की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें लेकर आए हैं, जिनसे देखकर आप भी एक्ट्रेस के दीवाने हो जाएंगे।

मनारा चोपड़ा की खूबसूरती है कमाल

साल 2014 में आई फिल्म 'जिद' (Zid) के जरिए मनारा चोपड़ा ने हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। हालांकि इसके बाद मनारा ज्यादा हिंदी फिल्मों में नजर नहीं आईं। लेकिन साउथ सिनेमा में उन्होंने अपने एक्टिंग करियर को जारी रखा। इस बीच हम आपके लिए मनारा चोपड़ा (Mannara Chopra) की कुछ शानदार तस्वीरें लाए हैं,

View this post on Instagram

A post shared by Mannara❤️ (@memannara)

जिन्हें देखकर आप भी मनारा की खूबसूरती के दीवाने हो जाएंगे। दरअसल कुछ दिन पहले मनारा चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट तस्वीरें को शेयर किया। इन फोटो में वह पिंक कलर की स्टाइलिश साड़ी में दिखाई दे रही हैं।

एक्ट्रेस की ये फोटो उनकी आने वाली साउथ फिल्म 'थिरागबदरा सामी' के प्रमोशन के दौरान की हैं। इन फोटो में मनारा अपने ग्लैमरस से फैंस के दिलों पर बिजलियां गिराने का काम कर रही हैं। इतना ही नहीं फैंस भी खुद को मनारा की तारीफ करने से नहीं रोक पा रहे हैं, जिसके चलते अदाकारा की ये फोटो तेजी से वायरल हो रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Mannara❤️ (@memannara)

किसिंग मामले को लेकर चर्चा में मनारा चोपड़ा

मौजूदा समय में मनारा चोपड़ा अपनी आने वाली साउथ फिल्म थिरागबदरा सामी के प्रमोशन में जुटी हुईं हैं। हाल ही में इस फिल्म के डायरेक्टर एसएस रवि ने प्रमोशन के समय पर खुलेआम पैपराजी के सामने मनारा चोपड़ा को किस कर लिया,

निर्देशक की इस हरकत से मनारा का हैरान करने वाला रिएक्शन सामने आया। इस मामले को लेकर फिलहाल मनारा चोपड़ा का नाम चर्चा का विषय बना हुआ है।