Priyanka Chopra को फ़िल्म इंडस्ट्री में पूरे हुए 19 साल, अक्षय कुमार या सनी देओल नहीं इस सुपरस्टार के साथ किया था डेब्यू
प्रियंका की फ़िल्म द व्हाइट टाइगर ऑस्कर अवॉर्ड्स की बेस्ट एडॉप्टेड स्क्रीनप्ले कैटेगरी में नामित है। इस फ़िल्म में प्रियंका ने एक्टिंग के साथ एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर की भूमिका भी निभायी है। 2002 में डेब्यू के बाद प्रियंका की दो हिंदी फ़िल्में 2003 में रिलीज़ हुई थीं।
नई दिल्ली, जेएनएन। प्रियंका चोपड़ा जोनस आज ग्लोबल सेलेब्रिटी बन चुकी हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक उनका नाम किसी पहचान का मोहताज नहीं है। हाल ही में प्रियंका ने बाफ्टा अवॉर्ड में कैटेगरी प्रेंजेंट की तो ऑस्कर अवॉर्ड्स समारोह के नामांकन उन्होंने जारी किये। ये घटनाएं प्रियंका की बढ़ती ग्लोबल लोकप्रियता और स्वीकार्यता की बानगीभर हैं। मगर, बहुत कम लोग जानते होंगे कि बॉलीवुड में नाम कमाने वाली प्रियंका के फ़िल्मी करियर की शुरुआत तमिल सिनेमा से हुई थी।
मिस वर्ल्ड का ताज पहनने के बाद प्रियंका की डेब्यू तमिल फ़िल्म थमीज़न (Thamizhan) 12 अप्रैल 2002 को रिलीज़ हुई थी। इस फ़िल्म में प्रियंका के को-एक्टर विजय थे, जो आज तमिल सिनेमा के सबसे बड़े एक्टर्स में शामिल हैं। विजय तब तक कई फ़िल्में कर चुके थे। इसी साल उनकी फ़िल्म मास्टर मकर संक्रांति पर रिलीज़ हुई थी, जो काफ़ी सफल रही। प्रियंका की टीम ने थमीज़न के पोस्टर शेयर करके उनके डेब्यू को याद किया है।
इन तस्वीरों में प्रियंका विजय के साथ हैं और बिल्कुल अलग दिख रही हैं। इसके साथ लिखा गया है कि इंडस्ट्री में एक न्यूकमर से एक्टर और ऑस्कर नॉमिनेटेड फ़िल्म की प्रोड्यूसर बनने तक प्रियंका ने लम्बा सफ़र तय किया है।
19 glorious years of @priyankachopra's debut movie Thamizhan
We are so proud of your journey PCJ…. from being a new comer in the industry to being an actor & producer of an Oscar nominated film, you have come a long way. pic.twitter.com/BsQDgSUf3e— Team Priyanka Chopra (@TeamPriyanka) April 12, 2021
बता दें, प्रियंका की फ़िल्म द व्हाइट टाइगर ऑस्कर अवॉर्ड्स की बेस्ट एडॉप्टेड स्क्रीनप्ले कैटेगरी में नामित है। इस फ़िल्म में प्रियंका ने एक्टिंग के साथ एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर की भूमिका भी निभायी है। 2002 में डेब्यू के बाद प्रियंका की दो हिंदी फ़िल्में 2003 में रिलीज़ हुई थीं।
अंदाज़ में वो अक्षय कुमार और लारा दत्ता के साथ फीमेल लीड थीं, जबकि सनी देओल और प्रीति ज़िंटा की फ़िल्म द हीरो- लव स्टोरी ऑफ़ अ स्पाई में वो फीमेल सेकंड लीड थीं। इस फ़िल्म में प्रियंका के एक्टिंग स्किल्स की काफ़ी सराहना हुई थी। कुछ दिन पहले प्रियंका ने अपना मेमोयर अनफिनिश्ड रिलीज़ किया था, जिसमें उन्होंने अपने डेब्यू को याद किया है।