प्रियंका चोपड़ा ने इस प्रकार मनाया अपने भाई सिद्धार्थ का जन्मदिन
अली अब्बास ज़फर की फिल्म भारत की शूटिंग 17 जुलाई से शुरू हो रही है और इसी दौरान होली का एक गाना शूट किया जाएगा।
रूपेश कुमार गुप्ता, मुंबईl बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक सफलता का परचम लहरा चुकी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ कपूर 29 वर्ष के हो गए हैंl इन दिनों प्रियंका चोपड़ा भी मुंबई आई हुई हैं, जिसके चलते सिद्धार्थ चोपड़ा के जन्मदिन में चार चांद लग गएl
सिद्धार्थ के जन्मदिन के फोटो और वीडियो को देखकर यह स्पष्ट होता है कि प्रियंका और सिद्धार्थ दोनों ने इस खास मौके पर जमकर एंजॉय किया है। इंस्टाग्राम पर लिखी एक पोस्ट में प्रियंका चोपड़ा ने कहा, मेरे छोटे भाई आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं और मैं आपको ढेरों प्यार और लक की शुभकामनाएं देती हूंl आप मेरे जीवन में एक विशेष व्यक्ति के तौर पर उभरे होl मुझे आप पर गर्व है और मैं आपको प्यार करती हूंl तुम मुझे पिता की याद दिलाते होl जब मैं वापस आऊंगी तब मैं मिलती हूंl तुम्हारी दीदीl
Hey hey lil bro.. happiest birthday and all my love and luck.. you have turned into such a special man.. I’m so proud of you and love you. You remind me so much of dad. Thank you for your kindness...and epic party last night!! See you as I’m back.. love Didi @Iamsidchopra pic.twitter.com/LUe0vqpa0Z — PRIYANKA (@priyankachopra) July 12, 2018
आपको बता दें कि, कुछ दिनों पहले प्रियंका चोपड़ा मुंबई आई थीl तब वह उनके खास दोस्त अमेरिकी सिंगर और एक्टर निक जोनास के साथ गोवा में पार्टी करने गई थीl उस समय भी प्रियंका ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की थी जिसमें सिद्धार्थ और निक नज़र आ रहे थे और प्रियंका ने इन दोनों को अपना पसंदीदा व्यक्ति बताया था।
यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार को ऐसी चढ़ी कि चिढ़ गई मौनी रॉय, वीडियो देखेंगे तो समझ जाएंगे
बता दें कि, सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने अॉफिशियल इंस्टाग्राम पर इंस्टा स्टोरी के जरिए एक नई जानकारी साझा की थी। यह जानकारी उनकी दूसरी हिंदी फिल्म से जुड़ी थी। प्रियंका ने फिल्म की कहानी के कवरपेज की एक फोटो शेयर की थी जिसमें हिंदी फिल्म का नाम द स्काई इज़ पिंक लिखा हुआ था। लिखा था कि इसकी शुरूआत हो गई है।
यह भी पढ़ें: Box Office: संजू के आगे आमिर खान की धूम भी धराशाई, 300 करोड़ अब इतने पास
अपकमिंग फिल्मों में भारत का नाम भी शामिल है। अली अब्बास ज़फर की फिल्म भारत की शूटिंग 17 जुलाई से शुरू हो रही है और इसी दौरान होली का एक गाना शूट किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक इसकी शूटिंग मुंबई के एक स्टूडियो में होगी और गाना तीन दिन में ख़त्म होगा। फिल्म का पहला शेड्यूल 11 दिनों का होगा और इसके बाद पूरी टीम पंजाब जायेगी जहां फिल्म के अहम हिस्से फिल्माये जाएंगे। भारत में दिशा पटानी, तब्बू, सुनील ग्रोवर और आसिफ़ शेख़ भी कास्ट किये गए हैं। सलमान खान के बहनोई अतुल अग्निहोत्री के प्रोडक्शन में बनने वाली ये फिल्म दक्षिण कोरिया की फिल्म ‘ओड टू माय फादर’ का हिंदी वर्जन है। फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज़ होगी।