प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ लंदन में मनाया जन्मदिन, तस्वीरें कुछ कहती हैं
फिल्म की बात करें तो प्रियंका बॉलीवुड में सलमान खान स्टारर फिल्म भारत के कमबैक करने जा रही हैं।
मुंबई। जी हां, बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और प्रसिद्ध अमेरिकी सिंगर निक जोनास की पिछले कई दिनों से आई तस्वीरें बहुत कुछ कहती हैं। पहले अमेरिका, फिर भारत और अब लंदन से आई तस्वीर से दोनों के बीच अफेयर की अफवाह लगता है सच है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपना 36वां जन्मदिन लंदन में मनाया और वो भी उनके बॉयफ्रेंड बताए जा रहे निक जोनास के साथ।
प्रियंका चोपड़ा अब ग्लोबल आइकॉन बन चुकी हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक उन्होंने सफलता का मुकाम हासिल किया है। खैर, पिछले कुछ दिनों से वे अमेरिकी सिंगर निक जोनास को लेकर सुर्खियों में थी। अब एक और नई बात यह है कि, प्रियंका चोपड़ा ने अपना 36वां जन्मदिन उनके बॉयफ्रेंड बताए जा रहे निक जोनास के साथ ही मनाया था। यह दोनों लंदन स्थित एक होटल से बाहर निकलते हुए स्पॉट किए गए थे जिसकी तस्वीर इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा के फैन क्लब ने शेयर की है।
इस तस्वीर में दोनों को व्हाइट कलर के ड्रेसअप में देखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता ने किया एक्टिंग डेब्यू, पिता के साथ आई नजर
एक और तस्वीर शेयर की गई है जिसमें प्रियंका चोपड़ा उनको जन्मदिन पर मिले तोहफों के साथ नज़र आ रही हैं। इस तस्वीर में भारत का तिरंगा भी देखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Gold आने के बाद आशा करता हूं कि हॉकी को लेकर स्थिति बदले: अक्षय कुमार
आपको बता दें कि, हाल ही में जब प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा से एक इवेंट के दौरान प्रियंका के जन्मदिन के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने बताया था कि प्रियंका विदेश में हैं इसलिए यहां पर कोई जश्न नहीं होगा। फिल्म की बात करें तो प्रियंका बॉलीवुड में सलमान खान स्टारर फिल्म भारत के कमबैक करने जा रही हैं।