Move to Jagran APP

प्रियंका चोपड़ा ने माना- निक जोनास और उनकी शादी Long Distance Relationship के समान

Priyanka Chopra On Her Marriage प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि निक जोनास और वह एक-दूसरे से मिले बिना दो सप्ताह से अधिक समय नहीं बिताते फिर चाहे वे दुनिया में कहीं भी हों।

By Rupesh KumarEdited By: Published: Sun, 06 Oct 2019 07:03 PM (IST)Updated: Mon, 07 Oct 2019 07:47 AM (IST)
प्रियंका चोपड़ा ने माना- निक जोनास और उनकी शादी Long Distance Relationship के समान
प्रियंका चोपड़ा ने माना- निक जोनास और उनकी शादी Long Distance Relationship के समान

नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास इन दिनों भारत और अमेरिका के एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। यहां तक कि जब वह मुंबई और लॉस एंजिल्स के बीच आती जाती हैl ताकि अपने करियर की प्रतिबद्धताओं को पूरा कर सकेंl इसके अलावा वह पति निक जोनास के साथ एलए में एक घर के स्काउटिंग में भी व्यस्त है।

loksabha election banner

प्रियंका चोपड़ा आजकल भारत में हैंl वह अपनी आगामी फिल्म 'द स्काई इज़ पिंक' के प्रचार में व्यस्त हैं। शोनाली बोस द्वारा निर्देशित इस फिल्म में उनके अलावा फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित सराफ की भी अहम भूमिकाएं हैं।

एक समाचार पत्र से बात करते हुए प्रियंका ने इस बारे में बात की कि फिल्म को चुनने के लिए वह क्या तरीके अपनाती है क्योंकि इस फिल्म की कहानी थोड़ी अलग है। इसपर प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि उन्होंने कभी इस आधार पर फिल्में की हैं कि वे मुख्यधारा में हैं या नहींl वह यह देखती है कि कहानी क्या है। इसके अलावा वह मानती है कि कुछ वर्षों से दर्शकों का विकास हुआ है। कुछ साल पहले, लोगों से कहा जाता था कि अपने दिमाग को घर पर छोड़ दें और फिल्म देखें।

हालांकि अब ऐसा नहीं हैl दर्शक अब फिल्मों में के माध्यम से भावुक होना और कुछ सीखना चाहते हैंl इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने अपने व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाने के बारे में भी बात की। उसने कहा कि एक कपल के तौर पर उनके कुछ नियम हैं। उदाहरण के लिए वे एक-दूसरे से मिले बिना दो सप्ताह से अधिक समय नहीं बिताते फिर चाहे वे दुनिया में कहीं भी हों।

इसलिए वे एक-दूसरे के जीवन से जुड़ी सभी बातों का एक-दूसरे को अपडेट रखते हैं। उन्होंने अपनी शादी को ‘लंबी दूरी का रिश्ता’ कहा है और वह यह भी कहती है कि वे एक-दूसरे की कंपनी से प्यार करते हैं और एक-दूसरे के सबसे अच्छे दोस्त हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.