Priyanka Chopra Trolled : पति की उम्र गलत बताकर ट्रोल हुईं एक्ट्रेस, निक जोनस ने ऐसे किया सपोर्ट
Priyanka Chopra Trolled बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने जब से निक जोनस से शादी की है उसके बाद से वो किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। Photo-Nick/Priyanka Insta
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने जब से निक जोनस से शादी की है उसके बाद से वो किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। प्रियंका भले की लंबे समये से फिल्मी दुनिया से दूर हों, लेकिन सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहती हैं। प्रियंका फिलहाल पति निक जोनस के साथ अपनी लाइफ इन्जॉय कर रही हैं। वो अक्सर पति के साथ अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने निक के साथ एक फोटो शेयर की और वो ट्रोल हो गईं। कमाल की बात ये है कि वो फोटो की वजह से नहीं बल्कि उसके साथ लिखे कैप्शन की वजह से ट्रोल हुईं।
दरअसल, प्रियंका ने निक जोनस के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘गर्व की बात है जब आप 27 साल की उम्र में अपना टकीला खरीद लेते हो’। प्रियंका की इस फोटो के बाद लोगों ने उन्हें ये कहकर ट्रोल करना शुरू कर दिया कि उन्हें अपने पति की सही उम्र भी नहीं पता। निक अभी 26 साल के हैं। निक की उम्र 27 बताने पर लोग प्रियंका मज़ाक उड़ाने लगे।
प्रियंका को ट्रोल होता देख निक अपनी पत्नी के सपोर्ट में उतर आए। निक ने अपनी इंस्टास्टोरी पर एक फनी मीम शेयर किया जो ट्रोलर्स के लिए जवाब था। इस मीम में बताया गया कि दो हफ्ते बाद निक जोनस का बर्थडे हैं और प्रियंका चोपड़ा को ये बात पता है। आपको बता दें कि प्रियंका के पति निक जोनस ने हाल ही में अपना 'विला वन टकीला' लॉन्च किया है।
ये भी पढ़ें : प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की जिंदगी में आई ये एक्ट्रेस? तस्वीरें वायरल