Move to Jagran APP

Zaira Wasim Quit Bollywood : जायरा के फैसले पर क्या सोचती हैं प्रियंका चोपड़ा? पहली बार दिया बयान

Zaira Wasim Quit Bollywood जायरा वसीम ने कुछ महीने पहले एक्टिंग की दुनिया से अलविदा कहकर सबको चौंका दिया था। अब इस बारे में प्रियंका चोपड़ा ने बयान दिया है। Photo-Priyanka Insta

By Nazneen AhmedEdited By: Published: Wed, 25 Sep 2019 01:22 PM (IST)Updated: Wed, 25 Sep 2019 01:23 PM (IST)
Zaira Wasim Quit Bollywood : जायरा के फैसले पर क्या सोचती हैं प्रियंका चोपड़ा? पहली बार दिया बयान
Zaira Wasim Quit Bollywood : जायरा के फैसले पर क्या सोचती हैं प्रियंका चोपड़ा? पहली बार दिया बयान

नई दिल्ली, जेएनएन। नेशनल अवॉर्ड विनर जायरा वसीम ने कुछ महीने पहले एक्टिंग की दुनिया से अलविदा कहकर सबको चौंका दिया था। जायरा के अचानक लिए इस फैसले से हर कोई हैरान रह गया था। किसी ने उनकी आलोचना की, तो किसी ने उनके फैसले का सम्मान किया। जायरा के फैसले को लेकर कई सेलेब्स ने भी रिएक्शन दिया, लेकिन उनके साथ ‘द स्काई इज पिंक’ में लीड एक्ट्रेस के तौर पर दिखाई देने वाली प्रियंका चोपड़ा का इस बारे में अब तक कोई बयान नहीं आया था।

loksabha election banner

अब प्रियंका ने भी जायरा के फैसले पर प्रतिक्रिया दी है। दरअसल, प्रियंका इस वक्त अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द स्काई इज’ का प्रमोशन कर रही हैं। इस फिल्म में जायरा उनकी बेटी का रोल निभा रही हैं। लेकिन फिल्म के प्रमोशन में जायरा उनके साथ नहीं हैं। मुंबई मिरर से बातचीत में प्रियंका ने कहा, ‘एक्टिंग छोड़ना जायरा की पर्सनल च्वाइस है। हम इस बारे में कुछ नहीं कह सकते।

प्रियंका ने कहा, ‘ये उनका फैसला है, हम कौन होते हैं किसी को ये बताने वाले कि उन्हें क्या करना चाहिए और क्या नहीं। वो एक बेहतरीन एक्टर हैं। फिल्म में उन्होंने शानदार काम किया है। हम हमेशा उनके अच्छे के लिए कामना करते हैं’। प्रियंका ने बताया कि जायरा के बॉलीवुड छोड़ने के बाद भी उनकी कई बार उनसे बात हुई है लेकिन फिल्मों के बारे में नहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.