विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Priyanka Chopra Bodyguard: प्रियंका के बॉडीगार्ड पर फिसला फैंस का दिल, लुक और तेवर देख समझे हॉलीवुड स्टार

By Priti KushwahaEdited By:
Published: Fri, 04 Nov 2022 09:46 AM (IST)

प्रियंका चोपड़ा हाल ही में भारत लौटी हैं। निक जोनस संग शादी कर लॉस एंजिलस में सेटल हो चुकी एक्ट्रेस ...और पढ़ें

Photo Credit : Priyanka Chopra Instagram Photos Screenshot
Photo Credit : Priyanka Chopra Instagram Photos Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Priyanka Chopra Bodyguard: ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत आई हैं। एक्ट्रेस के भारत लौटते ही उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं हैं। प्रियंका करीब तीन सालों के बाद मुंबई लोटीं हैं। यहां पर वो अपने हेयर प्रोडक्ट का प्रमोशन करने आई हैं। ऐसे में प्रियंका को मुंबई के ताज होटल में देखा गया। कड़ी सुरक्षा के दौरान प्रियंका ने अपने हेयर प्रोडक्ट का प्रमोशन किया। इस दौरान का एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान प्रियंका से कहीं ज्यादा उनके उनके बॉडीगार्ड हर किसी नजरें ठहर गईं।  

लुक्स को लेकर चर्चा में बॉडीगार्ड

दरअसल, गुरुवार को प्रियंका मुंबई के ताज में स्पॉट हुईं जहां पूरी मीडिया उन्हें कवर करने पहुंची थीं। इस दौरान प्रियंका के साथ उनका बॉडीगार्ड भी था, जो बेहद ही स्टाइलिश था। उनके बॉडीगार्ड ने पूरी कोशिश थी की वो पीसी को मीडिया से दूर रखे। ऐसे में उनके बॉडीगार्ड का बेबाक अंदाज, लुक्स, तेवर सब कैमरों में कैद हो गया और देखते ही देखते वो सोशल मीडिया सेंसेशन बन गया। हर तरफ बस प्रियंका के बॉडीगार्ड की ही चर्चा हो रही है।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

फैंस कर रहे हैं जमकर कमेंट्स

प्रियंका के बॉडीगार्ड को लेकर फैंस खूब कमेंट करते हुए उनके लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे। एक यूजर ने लिखा- प्रियंका का बॉडीगार्ड रायन रेनोल्ड्स जैसा दिख रहा है। वहीं दूसरे यूजर ने उन्हें डेडपूल जैसा बताया। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, 'प्रियंका बॉडीगार्ड भी अमेरिका से लेकर आई हैं। बता दें कि रॉयन रेनोल्ड्स बॉलीवुड एक्टर हैं जो फिल्म डेडपूल में थे। रायन मार्वल के सुपरहीरो हैं। अब तक इस वीडियो को काफी बार देखा जा चुका है। बता दें कि इस दौरान प्रियंका का लुक भी चर्चा में रहा। लोग उनकी तारीफ करते हुए बोले कि अब वो इंडियन नहीं लगती हैं।