Move to Jagran APP

Priyanka Chopra Birthday Inside Pics: प्रियंका चोपड़ा बर्थडे पर निक जोनस संग हुई रोमांटिक, बीच पर ही कर लिया किस

Priyanka Chopra Birthday Inside Pics अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने 18 जुलाई को अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस खास दिन पर निक जोनस ने एक्ट्रेस लिए एक प्राइवेट पार्टी ऑर्गेनाइज की जिसे दोनों ने बीच साइड पर सेलिब्रेट किया।

By Vaishali ChandraEdited By: Published: Tue, 19 Jul 2022 02:35 PM (IST)Updated: Tue, 19 Jul 2022 02:35 PM (IST)
Priyanka Chopra Birthday Inside Pics: प्रियंका चोपड़ा बर्थडे पर निक जोनस संग हुई रोमांटिक, बीच पर ही कर लिया किस
Priyanka Chopra Birthday Inside Pics, instagram Nick Jonas

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने बीते दिन अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास दिन पर एक्ट्रेस के पति निक जोनस ने इसे स्पेशल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। निक ने प्रियंका के साथ बर्थडे को शानदार तरीके से सेलिब्रेट किया, जिसकी कई सारी फोटोज निक ने शेयर की हैं। इन फोटोज में प्रियंका पति के साथ रोमांटिर होती भी नजर आईं। एक्ट्रेस के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं।

loksabha election banner

निक ने बर्थडे की चार फोटोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। जिन्हें देखकर लग रहा है कि प्रियंका ने इस बार अपना बर्थडे बीच साइड पर सेलिब्रेट किया है। पहली तस्वीर में निक और प्रियंका काफी रोमांटिक मूड में नजर आ रहे हैं, बीच पर दोनों एक-दूसरे को किस करते हुए दिख रहे हैं। वहीं, दूसरी फोटो में प्रियंका किसी क्लब में नजर आ रही हैं और हाथ में एक छोटा बोर्ड लिए हुए हैं, जिसपर लिखा है- 'जन्मदिन मुबारत हो प्रियंका, 80 के दशक वाली बच्ची।' इस तस्वीर में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

तीसरी तस्वीर में निक जोनस हाथ में एक बैनर लेकर खड़े दिख रहे हैं। ये निक का सबसे क्यूट अंदाज रहा प्रियंका को विश करने का क्योंकि बैनर में लिखा है- 'प्रियंका, जुलाई की कीमती चीज, सन 1982।' जबकि चौथी तस्वीर में प्रियंका और निक रात को बीच पर एंजॉय करते हुए नजर आए। इस फोटो में दानों एक दूसरे को हग करके खड़े हैं और आसमान में होती आतिशबाजी को निहार रहे हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए निक ने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे मेरी जुलाई की सबसे कीमती चीज। मैं खुशनसीब हूं कि मुझे इस जिंदगी नाम के पागल सफर पर तुम्हारा साथ मिला। आई लव यू प्रियंका चोपड़ा।'

View this post on Instagram

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में शादी की थी। अब दोनों एक बेटी के माता- पिता भी बन गए हैं, जिसका नाम उन्होंने मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा है। निक और प्रियंका अक्सर अपनी बेटी के साथ क्यूट फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। हालांकि, उन्होंने अभी तक अपनी लाडली का चेहरा रिवील नहीं किया है।

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.