'बाजीराव मस्तानी' के सेट से प्रियंका ने शेयर की ये खूबसूरत तस्वीर
प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ समय से अमेरिका में टीवी शो 'क्वांटिको' की शूटिंग में व्यस्त थीं। मगर अब वो अमेरिका से वापस मुंबई लौट आई हैं और आते ही फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' की शूटिंग में भी व्यस्त हो गई हैं।
मुंबई। प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ समय से अमेरिका में टीवी शो 'क्वांटिको' की शूटिंग में व्यस्त थीं। मगर अब वो अमेरिका से वापस मुंबई लौट आई हैं और आते ही फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' की शूटिंग में भी व्यस्त हो गई हैं।
रितिक-सोनम का 'धीरे धीरे' सॉन्ग हुअा हिट, चार दिन में एक करोड़ लोगों ने देखा
जी हां, आने के कुछ ही घंटों के भीतर प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म के सेट पर पहुंच गईं। उन्होंने सोमवार को इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो भी पोस्ट की। आपको बता दें कि संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में प्रियंका चोपड़ा मराठा पेशवा बाजीराव प्रथम की पहली पत्नी काशीबाई का किरदार निभा रही हैं।
ऐसे में वो पूरी तरह से मराठी स्टाइल में नजर आएंगी। इस फिल्म में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। रणवीर सिंह मराठा पेशवा बाजीराव प्रथम बने हैं, जबकि दीपिका पादुकोण उनकी दूसरी पत्नी के किरदार में हैं।