Move to Jagran APP

अमेरिका से लौटी प्रियंका चोपड़ा ‘भारत’ में खेलेंगी होली

प्रियंका चोपड़ा ने साल 2016 में प्रकाश झा की फिल्म जय गंगाजल में काम किया था और उसके बाद वो अमेरिका चली गईं।

By Manoj KhadilkarEdited By: Published: Fri, 22 Jun 2018 03:44 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jun 2018 09:42 AM (IST)
अमेरिका से लौटी प्रियंका चोपड़ा ‘भारत’ में खेलेंगी होली
अमेरिका से लौटी प्रियंका चोपड़ा ‘भारत’ में खेलेंगी होली

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। करीब दो साल बाद बॉलीवुड में वापसी करने के लिए अमेरिका से भारत आईं प्रियंका चोपड़ा, सलमान खान संग फिल्म भारत में होली खेलेंगी।

loksabha election banner

ख़बर है कि अली अब्बास ज़फर की फिल्म भारत में होली पर एक गाना रखा जाएगा और उसे सलमान व प्रियंका पर फिल्माया जाएगा। बताते हैं कि 17 जुलाई से भारत का शेड्यूल शुरू हो रहा है और इसी दौरान ये गाना शूट किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक इसकी शूटिंग मुंबई के एक स्टूडियो में होगी और गाना तीन दिन में ख़त्म होगा। कुछ दिनों पहले ऐसी ख़बर आई थी कि सलमान खान इस फिल्म के लिए लंदन नहीं जा पायेंगे। हालांकि बताया जा रहा है कि ऐसी कोई प्लानिंग नहीं थी। फिल्म का पहला शेड्यूल 11 दिनों का होगा और इसके बाद पूरी टीम पंजाब जायेगी जहां फिल्म के अहम हिस्से फिल्माये जाएंगे। हालांकि अभी तक इस बात का ख़ुलासा नहीं हुआ है कि गाने में सलमान और प्रियंका के अलावा बाकी स्टारकास्ट भी होगी या नहीं। भारत में दिशा पटानी, तब्बू, सुनील ग्रोवर और आसिफ़ शेख़ भी कास्ट किये गए हैं।

सलमान खान के बहनोई अतुल अग्निहोत्री के प्रोडक्शन में बनने वाली ये फिल्म दक्षिण कोरिया की फिल्म ‘ओड टू माय फादर’ का हिंदी वर्जन है। फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज़ होगी। प्रियंका चोपड़ा ने साल 2016 में प्रकाश झा की फिल्म जय गंगाजल में काम किया था और उसके बाद वो अमेरिका चली गईं। प्रियंका ने अमेरिका में टीवी शो क्वांटिको के तीन सीज़न किये। उनकी पहली हॉलीवुड फिल्म रिलीज़ हो चुकी है और दो फिल्में (अ किड लाइक जैक और इजंट इट रोमांटिक) अभी आनी बाकी है। कुछ समय पहले ही प्रियंका, सिंगर- एक्टर निक जोनास के साथ दोस्ती के कारण चर्चा में आईं थीं और अब तो वो उन्हें लेकर मुंबई भी आ गई हैं।बीती रात मुंबई में अंतर्राष्ट्रीय एअरपोर्ट पर प्रियंका और निक जोनास कैमरे की नज़रों से बचते बचाते बाहर निकले और गुपचुप तरीके से वहां से निकल गए।

आमतौर पर प्रियंका मीडिया फ्रेंडली हैं और वो कैमरों से बचती नहीं लेकिन निक के कारण संभवतः उन्हें ऐसा करना पड़ा। ऐसी भी खबरें हैं कि प्रियंका बॉलीवुड के उनके मित्रों के लिए एक शानदार पार्टी का आयोजन कर सकती हैं ताकि निक का सबसे इंट्रोडशन हो सके l

यह भी पढ़ें: भारत पहुंची प्रियंका चोपड़ा, साथ में ‘वो’ जिसकी तलाश है सबको


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.