Move to Jagran APP

प्रियंका और निक ने पहनी थी एक जैसी Ring, तस्वीरों में देखिए

प्रियंका और निक जोनास मुकेश अंबानी के बेटे की एंगजमेंट ग्रैंड पार्टी में दिखाई दिए थे।

By Rahul soniEdited By: Published: Wed, 27 Jun 2018 01:45 AM (IST)Updated: Tue, 03 Jul 2018 07:21 AM (IST)
प्रियंका और निक ने पहनी थी एक जैसी Ring, तस्वीरों में देखिए
प्रियंका और निक ने पहनी थी एक जैसी Ring, तस्वीरों में देखिए

मुंबई। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और अमेरिका के प्रसिद्ध सिंगर व एक्टर निक जोनास कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। निक और प्रियंका जब से भारत आए हैं उनको लेकर अलग-अलग तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। अफवाह दोनों के बीच अफेयर की है लेकिन दोनों ने इसको लेकर कुछ भी नहीं कहा है। गोवा में दोनों इन दिनों वेकेशन एंजॉय कर रहे थे जिसके बारे में प्रियंका के एक फैन क्लब ने तस्वीर शेयर करते हुए बताया था। गोवा से दोनों कुछ दिन पहले मुंबई पहुंचे थे। और हमने आपको बताया था कि दोनों हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर दिखाई दिए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निक अपने देश वापिस लौट गए हैं। नई बात यह है कि, अगर गौर किया जाए तो प्रियंका और निक ने हाथ ने एक जैसी रिंग पहनी हुई थी। 

prime article banner

जी हां, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास मुंबई पहुंचने के बाद रात में एक रेस्त्रां गए थे। इस मौके पर उनकी तस्वीरें कैद की गई थीं जो काफी वायरल भी हुई थी। खास बात यह है कि, अगर ध्यान से देखा जाए तो प्रियंका और निक के हाथ में एक जैसी रिंग नज़र आएगी। पहले आपको वह तस्वीर दिखाते हैं जिसमें निक और प्रियंका एक दूसरे हाथ थाम कर चल रहे थे। 

इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि निक के हाथ में एक रिंग नज़र आ रही है। 

अब अगर प्रियंका के हाथ को देखेंगे तो देख पाएंगे कि प्रियंका ने भी एक रिंग पहनी हुई थी जो बिल्कुल वैसी ही थी जैसी निक पहने हुए थे। 

आपको बता दें कि, अभी तक प्रियंका और निक के अफेयर को लेकर सिर्फ अफवाह है।

अभी तक दोनों ने इसको लेकर कुछ भी नहीं कहा है। यह जरूर बता दें कि, हाल ही में मुकेश अंबानी के बेटे की प्री एंगेजमेंट और एंगेजमेंट सेरेमनी में प्रियंका और निक जोनास नज़र आए थे। 

निक भारत आए थे और गोवा भी गए थे जहां पर प्रियंका के साथ उन्होंने एंजॉय किया। इस बारे में प्रियंका के इंस्टा पर फैन अकाउंट द्वारा कुछ तस्वीरें शेयर की गई थी। एक तस्वीर थी जिसमें प्रियंका चोपड़ा, निक जोनास, परिणीति चोपड़ा के साथ कई और लोग नज़र आ रहे थे। इसमें यह सभी डिनर करते दिखाई दे रहे थे। इसके साथ परिणीति ने एक वीडियो भी शेयर किया था जिसमें वे प्रियंका के साथ बारिश एंजॉय करती नज़र आ रही थी। 

priyanka with her friends, family and fans in GOA. #priyankachopra #parineetichopra #nickjonas

A post shared by Priyanka Chopra Fan Page 🌏 ❤︎ (@pcourheartbeat) on

इससे पहले हमने आपको बताया था कि, प्रियंका अपने भाई, निक और परिणीति के साथ गोवा के लिए रवाना हुई थी। प्रियंका चोपड़ा शुक्रवार की देर रात मुंबई पहुंची थी। उनका आना जाना लगा रहता है जब से वो अमेरिका में टीवी शो क्वांटिको को ले लिए गईं थीं। लेकिन इस बार उनका आना कुछ ख़ास सुर्खियां बटोर गया। चूंकि इस बार उनके साथ निक जोनास थे जिनके साथ रिलेशनशिप को लेकर लगातार अफवाह थी। निक जोनास प्रसिद्ध अमेरिकी सिंगर-एक्टर हैं और आजकल प्रियंका के ख़ास दोस्त भी। प्रियंका का अमेरिकी टीवी शो ख़त्म हो चुका है और अब वो दो साल बाद अपनी पहली फिल्म भारत की तैयारी शुरू करेंगी। अली अब्बास ज़फर के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में सलमान खान उनके हीरो होंगे और साथ होंगी दिशा पटानी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.