Move to Jagran APP

प्रियंका-निक के रिसेप्शन में पहुंचे थे फिल्मी दुनिया के ये खूबसूरत कपल, तस्वीरों में देखिए

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने 1 और 2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में भव्य शादी की थी। इसके बाद दोनों ने दिल्ली में रिसेप्शन का आयोजन किया था जिसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे।

By Rahul soniEdited By: Published: Fri, 21 Dec 2018 12:25 PM (IST)Updated: Fri, 21 Dec 2018 11:45 PM (IST)
प्रियंका-निक के रिसेप्शन में पहुंचे थे फिल्मी दुनिया के ये खूबसूरत कपल, तस्वीरों में देखिए
प्रियंका-निक के रिसेप्शन में पहुंचे थे फिल्मी दुनिया के ये खूबसूरत कपल, तस्वीरों में देखिए

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास। इन दिनों यह खूबसूरत कपल खूब सुर्खियों में है। प्रियंका और निक एक दूसरे के हमसफर बन चुके हैं और मुंबई में गुरुवार को रिसेप्शन का आयोजन किया गया जिसमें बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार शामिल हुए। इससे पहले प्रियंका और निक ने दिल्ली में एक रिसेप्शन का आयोजन किया था। साथ ही मुंबई में बुधवार को मीडिया के लिए रिसेप्शन हुआ था।

loksabha election banner

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के मुंबई में गुरुवार को हुए रिसेप्सन में खास तौर पर बॉलीवुड के कई खूबसूरत कपल शामिल हुए। इससे पहले की आपको बॉलीवुड के खूबसूरत कपल की तस्वीरें दिखाए उससे पहले आपको नए नवेले दूल्हा दुल्हन की खूबसूरत तस्वीरें दिखा देते हैं। 

प्रियंका और निक जैसे ही रिसेप्शन के मौके पर पहुंचे थे सबकी निगाहें इन पर ही थीं। 

प्रियंका और निक की बॉन्डिंग को उनकी इन तस्वीरों में साफ तौर पर देखा जा सकता है। 

प्रियंका ने इंडो वेस्टर्न डिजाइनर ड्रेस पहनी थी। वही निक जोनास सूट में नजर आए। 

खास बात यह रही कि इस खूबसूरत कपल के रिसेप्सन में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कई खूबसूरत कपल पहुंचे थे। शुरुआत करते हैं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह से। इस खास मौके पर दीपिका और रणवीर साथ पहुंचे। दीपिका और रणवीर भी हाल ही में 14 नवंबर को शादी के बंधन में बंधे हैं। 

 

मशहूर सिंगर और म्यूजिक कम्पोज़र हिमेश रेशमिया ने भी अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस सोनिया कपूर से इस साल 12 मई को शादी की थी। यह खूबसूरत कपल भी इस वेडिंग रिपेप्शन में शामिल हुआ। 

मशहूर अदाकार विद्या बालन अपने पति फिल्ममेकर सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ पहुंची थी। 

अभिनेत्री दिया मिर्जा भी साहिल सांघा के संग प्रियंका और निक के वेडिंग रिसेप्शन का हिस्सा बनी। 

प्रसिद्ध अभिनेत्री रवीना टंडन इस मौके पर अपने पति अनिल थडानी संग पहुंची थी। 

फिल्ममेकर सुभाष घई भी पत्नी संग इस आयोजन का हिस्सा बने। 

इस खास आयोजन में बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शाहिद कपूर पत्नी मीरा राजपूत संग पहुंचे थे। 

राजकुमार राव भी अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के साथ नजर आए।

यह भी पढ़ें: Box Office: 2018 की फिल्मों का पूरा हिसाब किताब, हुई इतने करोड़ की कमाई

आपको बता दें कि, प्रियंका और निक जोनास ने इस साल अगस्त में सगाई और रोका किया था। यह आयोजन मुंबई स्थित प्रियंका चोपड़ा के घर में हुआ था। इसके बाद से ही दोनों को लेकर लगातार खबरें आई थी कि दोनों 2018 में ही शादी करेंगे। जब प्रियंका और निक जोधपुर घूमने गए थे तब ही यह बात सामने आई थी कि प्रियंका भव्य शादी करेंगी। प्रियंका और निक ने 1 और 2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में भव्य शादी कि जिस पर पूरे इंटरनेशनल मीडिया की निगाहें थी।   

यह भी पढ़ें: Box Office: आज से शाहरुख़ खान की Zero, पहले दिन इतनी कमाई का अनुमान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.