Move to Jagran APP

प्रियंका चोपड़ा, निक जोनास और अमेरिकन सन

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने अगस्त में मुंबई में सगाई की थी।

By Rahul soniEdited By: Published: Thu, 01 Nov 2018 12:31 PM (IST)Updated: Mon, 05 Nov 2018 07:44 AM (IST)
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनास और अमेरिकन सन
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनास और अमेरिकन सन

मुंबई। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और प्रसिद्ध अमेरिकी सिंगर निक जोनास इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं। यहां पर प्रियंका चोपड़ा जहां एक ओर अपनी आने वाली फिल्म द स्काई इज पिंक की तैयारियों में जुटी हैं वही दूसरी ओर वे निक और उनके परिवार के साथ एंजॉय कर रही हैं। इस बीच हाल ही में प्रियंका और निक ने अमेरिकी सन नामक एक प्ले देखा। 

loksabha election banner

हमने आपको बताया था कि प्रियंका चोपड़ा का ब्राइडल शॉवर धूम धाम से हुआ था जिसमें उनकी मां और सासू मां दोनों मौजूद थी। इस मौके पर प्रियंका ने जबरदस्त डांस किया था और कुछ तस्वीरों को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया था। ब्राइडल शॉवर से पहले प्रियंका और निक ने अमेरिकन सन नामक प्ले देखा था। इसकी जानकारी प्रसिद्ध अमेरिकी अभिनेत्री केरी वॉशिंगटन ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने कुछ तस्वीरों के साथ पोस्ट ट्विट पर शेयर करते हुए लिखा है कि, शनिवार को आपको देखकर अच्छा लगा। आने के लिए धन्यवाद। 

A day before her Tiffany & Co. bridal shower on Sunday, Priyanka Chopra watched Kerry Washington’s Broadway play ‘American Son’ with fiancé Nick Jonas. Kerry took to Twitter on Wednesday to share two photographs with Nick and Priyanka. “It was so great seeing you on Saturday @priyankachopra and @nickjonas! Thanks so much for coming . #AmericanSonPlay,” she captioned them.

यह भी पढ़ें: बउआ तो शैतान है: कटरीना की आंखों में डूब कर अनुष्का से ऐसे क्यों इतरा रहे हैं शाहरुख़

इसके बाद प्रियंका ने भी ट्विट कर प्ले की तारीफ की। उन्होंने अमेरिकन सन प्ले की टीम की तारीफ की और इस प्ले को इंस्पायर करने वाला बताया। 

यह भी पढ़ें: दीपिका इटली में ही क्यों कर रही हैं शादी, कनेक्शन रणवीर सिंह से नहीं रणबीर कपूर से जुड़ा है


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.