Nick Jonas हैं परफेक्ट पति, इस तरह रखते हैं प्रियंका चोपड़ा का ख्याल, Video हो रहा वायरल
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी दिसंबर 2018 में हुई थी। दोनों की शादी हिंदू और क्रिश्चन रीति-रिवाजों से हुई थी।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की फिल्मों में काम कर चुकी है एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। प्रियंका ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। प्रियांका सोशल प्लेटफॅार्म पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वहीं प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास इंडस्ट्री के पसंदीदा कपल्स में से एक हैं।
दोनों की एक साथ की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। वहीं प्रियांका चोपड़ा की अपने ससुराला वालों संग भी तस्वीरें समय समय पर सामने आती रहती हैं। इसी बीच प्रियंका और निक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में निक, प्रियंका का एक पर परफेक्ट पति की तरह ख्याल रखते नजर आ रहे हैं।
दरअसल, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का वायरल हो रहा वीडियो आज का नहीं बल्कि पुराना है। इस वीडियो में यह साबित करता है कि निक जोनास काफी अच्छे पति हैं और अपनी पत्नी का खूब ख्याल भी रखते हैं। वीडियो में कहीं निक जोनास प्रियंका चोपड़ा के लिए छाता पकड़े दिखाई दे रहे हैं तो कहीं उनका गाउन ठीक करते हुए नजर आ रहे हैं।
निक और प्रियंका का ये वीडियो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इसको लाइक करने के साथ ही इसपर जमकर कमेंट्स भी आ रहे हैं। वीडियो में निक का ये अंदाज लोगों को काफी जम रहा है। इस दौरान प्रियंका और निक दोनों ही व्हाइट ड्रेस में नजर आ रहे हैं। वहीं प्रियंका इस ड्रेस में बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं।
बता दें कि यह वीडियो पिछले साल हुए कान फिल्म फेस्टिवल के दौरान का है, जिसे हाल ही में उनके फैनपेज ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है। अब तक इस वीडियो को 47 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।