न्यूयॉर्क में कुछ यूं दिखे Priyanka Chopra और निक जोनस, देखें तस्वीरें
Priyanka Chopra And Nick Jonas Photos प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस न्यूयॉर्क में स्पॉट किए गए हैं। (फोटो- Prianka Chopra Fan Page Instagram)
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस सबसे ट्रेंडिंग कपल हैं। दोनों हमेशा सुर्खियों में रहते हैं और उनकी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर आती रहती है। अब एक बार फिर प्रियंका चोपड़ा को निक और फैमिली के साथ स्पॉट किया गया। ये तस्वीरें बताती हैं कि दोनों एक दूसरे को कितना प्यार करते हैं और बिजी शेड्यूल होने के बाद भी फैमिली के साथ टाइम बिताते नजर आते हैं। इस बॉन्डिंग को और स्ट्रॉन्ग करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें प्रियंका पूरे परिवार के साथ हैं।
माना जा रहा है कि यह तस्वीरें न्यूयॉर्क की है और उनके साथ प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा भी है। इस दौरान प्रियंका लाइट ग्रीन कलर के चेक्ड आउटफिट में नजर आईं। उन्होंने ओपन हेयर और हाई हिल्स के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था। अभिनेत्री ने व्हाइट कलर का हैंडबैग ले रखा था। वहीं निक डेनिम शर्ट, ब्लैक जींस और व्हाइट शूज के साथ कैजुअल लुक में नजर आए।
कई बार उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आती रहती हैं। तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के साथ एक बच्ची भी नजर आ रही है। ये बच्ची कोई और नहीं बल्कि निक जोनस के भाई केविन जोनस की बेटी एलेना हैं। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 दिसंबर में रॉयल वेडिंग की थी, जो काफी चर्चा में रही थी।
अगर प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्द ही बॉलीवुड में वापसी करने वाली हैं। प्रियंका जल्द ही सोनाली बोस के निर्देशन में बनीं फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आएंगी।