Priyanka And Nick Song: प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस का गाना आउट, व्हाइट शर्ट में ऐसे किया डांस
Priyanka Chopra And Nick Jonas Song प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का एक गाना रिलीज हो गया है। इस गाने में दोनों की खास बॉन्डिंग नजर आ रही है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की तस्वीरें तो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं, अब दोनों का एक गाना रिलीज हुआ है। पहले निक जोनस और जोनस ब्रदर्स ने गाने का फर्स्ट लुक जारी किया था और अब गाना रिलीज हो गया है। इस गाने में प्रियंका चोपड़ा निक जोनस के साथ एक्ट करती नजर आ रही हैं और वीडियो में उनकी खास कैमेस्ट्री नजर आ रही हैं।
अब प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने गाना आउट होने की जानकारी देते हुए गाने की एक क्लिप जारी की है। इस वीडियो में निक और प्रियंका दोनों व्हाइट शर्ट में नजर आ रहे हैं और प्रियंका इस लुक में काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं। वीडियो में दिख रहा है कि दोनों घर में डांस करते नजर आ रहे हैं और दोनों ने सिर्फ व्हाइट शर्ट पहन रखी है।
बता दें कि यह 1980 के दौर के गाने 'What A Man Gotta Do'का दूसरा वर्जन है। इससे पहले निक जोनस ने इंस्टाग्राम पर और ट्विटर पर इस गाने का फर्स्ट लुक जारी किया था और इस फर्स्ट लुक के साथ निक जोनस ने लिखा था, 'वो रिस्की है और मैं बिजनेस। निक ने गाने के दो वीडियो शेयर किए हैं। प्रियंका चोपड़ा के इस लुक को काफी पसंद किया जा रहा है।
गाने के इस वीडियो को रिलीज होने के कुछ मिनटों बाद ही लाखों बार इस वीडियो को देखा जा चुका है और लोग इस पसंद भी कर रहे हैं। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा अमेजन स्टूडियो की सीरीज 'सिटाडेल' में नजर आने वाली हैं। प्रियंका चोपड़ा के साथ 'बॉडीगार्ड' फेम एक्टर रिचर्ड मैडन भी नजर आएंगे। इस ग्लोबल सीरीज को रूसो ब्रदर्स पेश कर रहे हैं।