Move to Jagran APP

दिल्ली रिसेप्शन के बाद अब बारी मुंबई की, प्रियंका-निक इस तारीख़ को देंगे दावत

करीना कपूर के साथ जल्द ही कॉफी विद करन की शूटिंग करने वाली हैं। इसके बाद वह अभी कुछ दिनों के लिए मुंबई में ही रहने वाली हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Sat, 08 Dec 2018 03:19 PM (IST)Updated: Mon, 10 Dec 2018 07:30 AM (IST)
दिल्ली रिसेप्शन के बाद अब बारी मुंबई की, प्रियंका-निक इस तारीख़ को देंगे दावत
दिल्ली रिसेप्शन के बाद अब बारी मुंबई की, प्रियंका-निक इस तारीख़ को देंगे दावत

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने जोधपुर में शाही अंदाज़ में शादी की है। इसके बाद प्रियंका ने दिल्ली में अपनी शादी के बाद एक जश्न रखा। उन्होंने दिल्ली में ग्रैंड रिसेप्शन दिया है। इसके बाद जब प्रियंका मुंबई लौटीं तो किसी भी तरह की सुगबुगाहट ही नहीं थी कि प्रियंका और निक की शादी का रिसेप्शन प्रियंका अपने मुंबई के करीबी लोगों को देंगी या नहीं।

loksabha election banner

प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने कहा था कि प्रियंका का मुंबई रिसेप्शन ज़रूर होगा, लेकिन सही वेन्यू न मिल पाने के कारण अब तक तारीख तय नहीं है। लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रियंका के रिसेप्शन की तारीख तय हो गयी है और ख़बर है कि 20 दिसंबर को मुंबई में वह ख़ास रिसेप्शन का आयोजन करने जा रही हैं और इसमें तमाम बड़े सितारों के शामिल होने की उम्मीद की जा रही है। हालांकि रिसेप्शन कहां होगा, अब तक इसकी घोषणा नहीं हुई है, लेकिन तारीख तय है। वहीं दूसरी तरफ यह भी बता दें कि प्रियंका अपनी शादी के बाद अपनी प्रोफेशनल लाइफ में भी व्यस्त हो गयी हैं।

दिल्ली में एक इवेंट का हिस्सा बनने के बाद वह अन्य इवेंट्स का भी हिस्सा बन रही हैं। ख़बर है कि वह करीना कपूर के साथ जल्द ही कॉफी विद करन की शूटिंग करने वाली हैं। इसके बाद वह अभी कुछ दिनों के लिए मुंबई में ही रहने वाली हैं। हालांकि ख़बरें हैं कि न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए निक प्रियंका के साथ अपने परिवार के साथ होंगे, और वहीं इसका सेलिब्रेशन होगा। सो, दोनों साथ ही अमेरिका रवाना होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.