Move to Jagran APP

दीपिका और रणवीर की शादी के बाद प्रियंका और निक की शादी की तैयारी, दूल्हा राजधानी में

दीपिका और रणवीर ने बेंगलुरु में बुधवार की शाम को रिसेप्शन का आयोजन किया था।

By Rahul soniEdited By: Published: Thu, 22 Nov 2018 01:44 PM (IST)Updated: Fri, 23 Nov 2018 08:22 AM (IST)
दीपिका और रणवीर की शादी के बाद प्रियंका और निक की शादी की तैयारी, दूल्हा राजधानी में
दीपिका और रणवीर की शादी के बाद प्रियंका और निक की शादी की तैयारी, दूल्हा राजधानी में

मुंबईl फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह और फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की शादी का खुमार अभी भी लोगों के सिर से उतरा नहीं है और अब बॉलीवुड की एक और मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की शादी की खबरों ने जोर पकड़ लिया है। प्रियंका के होने वाले पति निक जोनास भारत आ गए हैं। वे फिलहाल दिल्ली में हैं। 

loksabha election banner

जानकारी के मुताबिक फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के होने वाले पति निक जोनास ने गुरुवार को भारत के लिए उड़ान भरी थी। उन्होंने उनके सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी पोस्ट किया था, जिसमें वह हेलीकॉप्टर में बैठे नजर आ रहे हैं और उन्होंने लिखा है सी यू न्यूयॉर्कl

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी 2 और 3 दिसंबर को होने वाली हैl यह शादी जोधपुर के एक भव्य महल में होगीl ऐसा भी कहा जा रहा है कि यह शादी हिंदू रीति-रिवाजों और क्रिश्चियन रिवाजों के अनुसार होगीl इसके पहले इन दोनों ने हिंदू रिती रिवाज के अनुसार सगाई और घर पर सत्यनारायण भगवान की पूजा की थीl इसके अलावा दोनों ने अलग-अलग जगहों पर जाकर शानदार ब्राइडल शॉवर और बैचलर पार्टी भी दोस्तों के साथ मनाई थीl

अब खबरों की मानें तो प्रियंका चोपड़ा इस शादी को भव्य बनाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ने वाली और उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर सभी इंतजामों पर नजर रखी हैl इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा उनके विदेशी मेहमानों को देसी अंदाज महसूस करना चाहती हैं, जिसके लिए वह इस शादी को भारतीय टच भी दे रही हैंl

गौरतलब है कि दोनों ने 18 अगस्त को पारंपम्परिक हिंदू रीति-रिवाजों से रोका सेरेमनी की थीl फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों फिल्म द स्काई इस पिंक की शूटिंग में व्यस्त हैं। पिछले कुछ दिनों से वे दिल्ली में हैं जहां पर चांदनी चौक में उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग की। 

यह भी पढ़ें: रिसेप्शन में रणवीर दीपिका का दिखा रॉयल अंदाज, खुद शेयर की पहली तस्वीर, पहुंचे ये मेहमान

यह भी पढ़ें: Reception: रणवीर ने दुल्हन दीपिका का इस प्रकार संभाला पल्लू


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.