यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
VIDEO: भीड़भाड़ वाली सड़क पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सबके सामने करने लगे KISS, देखकर फैंस हुए शर्म से लाल!
इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अपनी आने वाली सीरीज सिटाडेल के प्रमोशन्स में जुटी हैं। इस सीरीज में प्रियंका हॉलीवुड एक्टर ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Priyanka Chopra Nick Jonas Kissing Video Viral: ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा उन अभिनेत्रियों में से हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग का डंका पूरी दुनिया में बजाया। इन दिनों प्रियंका अपनी अपकमिंग सीरीज सिटाडेल (Citadel) को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। प्रियंका इस वक्त सिटाडेल के प्रमोशन्स में जुटी हैं। सिटाडेल को लेकर एक्ट्रेस की एक्साइटमेंट इस वक्त काफी बढ़ी हुई है। इसी बीच अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो में दोनों को कैमरे के सामने कोजी होते नजर आ रहे हैं।
वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं प्रियंका-निक
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इन दिनों रोम में अपना वेकेशन मना रहे हैं। निक ने इसी वेकेशन के दौरान का एक वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस दौरान दोनों जमकर एंजॉय करते दिख रहे हैं।
अचानक कैमरे के सामने किया KISS
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस रोम की सड़कों पर घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों एक साथ कभी कैमरे के सामने पोज देते तो कभी आइसक्रीम खातेे नजर आ रहे हैं। वहीं, अचानक की प्रियंका और निक एक दूसरे को किस करते दिखे। इस दौरान दोनों काफी क्यूट लग रहे हैं। उन्हें एक साथ देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।
View this post on Instagram
कुछ ऐसा है दोनों का लुक
इस दौरान दोनों की लुक की बात करें तो प्रियंका ने ब्रालेट, और मिडी स्कर्ट के साथ लेदर जैकेट पहनी है। इस ड्रेस में वह काफी जच रही हैं। इसके साथ ही प्रियंका ने हूप इयररिंग्स, ब्लैक सन ग्लासेस और ब्लैक स्नीकर्स के साथ अपने इस लुक को कम्प्लीट किया है। वहीं निक ने रेड शर्ट और बेज पैंट पहनी है, जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे हैं।
