पत्नी के लिए निक का प्यार देख आप भी कहेंगे क्या बात है, देखिए वीडियो
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने 4 नवंबर को दिल्ली में रिसेप्शन का आयोजन किया था।
मुंबई। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास। यह कपल सगाई व शादी से पहले भी सुर्खियों में रहा और अब शादी होने के बाद भी लगातार सुर्खियों में है। प्रियंका और निक की शादी हो चुकी है और दोनों मुंबई आ चुके हैं। इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें निक को प्रियंका का खास तौर पर ख्याल रखते हुए देखा जा सकता है।
जी हां, जिस प्रकार एक आदर्श पति अपनी पत्नी की देखरेख करता है और उसका सम्मान करता है उसी प्रकार निक भी एेसा करते नजर आए। नीचे वीडियो में आप देख सकेंगे कि एक फाइव स्टार होटल में निक और प्रिंयका पहुंचे हैं। यहां पर निक एक जगह पर बैठ जाते हैं। लेकिन जैसे ही प्रियंका चोपड़ा आती हैं तो वे खड़े हो जाते हैं और वह प्रियंका के लिए कुर्सी पीछे खींचते हैं जिससे कि वे आराम से बैठ सकें। इसके बाद प्रियंका चोपड़ा बैठ जाती हैं और निक फिर अपना कोट प्रियंका को पहना देते हैं। निक के इस अंदाज से प्रियंका काफी खुश हो जाती हैं और निक को कान में कुछ कहती हैं।
गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने अभी हाल ही में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हिंदू रीति रिवाज और क्रिश्चियन रीति रिवाज के साथ शादी की है। इसके बाद दोनों ने दिल्ली में 4 नवंबर को रिसेप्शन भी दिया। दोनों हाल ही में दिल्ली में हुए एक कार्यक्रम में भी शामिल हुए।
दिल्ली के बाद दोनों मुंबई आ चुके हैं।
यह भी पढ़ें: प्रियंका निक की शादी की खूबसूरत तस्वीरें, ट्रेडिशनल ड्रेस और हेरिटेज ज्वेलरी में निक की दुल्हन
यह भी पढ़ें: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी की फिल्म दोस्ती के साइड इफेक्ट्स का टीज़र देखिए