प्रियंका और निक का ऐसा रहा प्री-क्रिसमस सेलिब्रेशन, रिसेप्शन की हो रही है तैयारी
प्रियंका और निक ने 1 और 2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की थी।
मुंबई। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास शादी के बाद भी लगातार सुर्खियों में हैं। लंदन में दोनों परिवार संग क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। इस बीच कुछ तस्वीरें सामने आई है जिसमें प्रियंका और निक को प्री-क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए जाते हुए देखा गया।
जी हां, क्रिसमस 25 दिसंबर को है और बॉलीवुड व हॉलीवुड सेलेब्स भी इस मौके पर खास तैयारियों में जुटे हैं। हर कोई इस खास दिन खुशियों को बांटना चाहता है। अगर बात करें प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की तो वे भी इस सेलिब्रेशन के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हाल ही में कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें निक और प्रियंका प्री-क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए जाते नजर आए।
जानकारी के मुताबिक लंदन में प्रियंका और निक बीती रात प्री-क्रिसमस सेलिब्रेट कर रहे थे।
आपको बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास जल्द अमेरिका के लॉस एंजिल्स में एक भव्य रिसेप्शन देने की तैयारी में हैंl सूत्रों की मानें तो प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास स्विजरलैंड में हनीमून के बाद दोनों वापस आयेंगेl जहां प्रियंका चोपड़ा मुंबई लौट आएंगी और उसके बाद वह उनकी फिल्म द स्काई इज़ पिंक की शूटिंग पूरी करेंगीl इसके बाद वह लॉस एंजेलिस जा कर निक जोनास के साथ उनके हॉलीवुड के दोस्तों के लिए एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन करने वाली हैंl इस बारे में सूत्र आगे बताते हैं, इस समय प्रियंका चोपड़ा की टीम रिसेप्शन का आयोजन करने के लिए स्थान का निरीक्षण कर रही है।
हाल ही में प्रियंका ने निक के साथ एक खूबसूरत फोटो शेयर करते हुए उन्हें एक कॉम्प्लीमेंट दिया है। वे लिखती हैं कि, प्लेनेट के मोस्ट स्टाइलिश मैन को किस करके सम्मानित फील कर रही हूं। भगवान हमेशा इस स्टाइल को बनाए रखे।
यह भी पढ़ें: Box Office: इस हफ़्ते सिंबा, शादी के बाद रणवीर की दस्तक, क्या पहले दिन इतने करोड़
यह भी पढ़ें: नसीरुद्दीन शाह के बाद विराट कोहली को लेकर बोले सुनील शेट्टी