Move to Jagran APP

मानेंगे नहीं ये दोनों, मुंबई के बाद अब प्रियंका और निक पहुंचे ब्राजील

प्रियंका और निक मुंबई से दो दिन पहले रवाना हुए थे।

By Rahul soniEdited By: Published: Sat, 30 Jun 2018 04:28 PM (IST)Updated: Sat, 30 Jun 2018 04:28 PM (IST)
मानेंगे नहीं ये दोनों, मुंबई के बाद अब प्रियंका और निक पहुंचे ब्राजील
मानेंगे नहीं ये दोनों, मुंबई के बाद अब प्रियंका और निक पहुंचे ब्राजील

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की बीच अफेयर की खबरें तब से आने लगी थी जब ये दोनों अमेरिका में एक वेडिंग फंक्शन में साथ नज़र आए थे। इसके बाद प्रियंका और निक भारत आए और मुंबई से लेकर गोवा में एंजॉय किया। इस दौरान इन दोनों की खूब चर्चा रही। अब नई खबर यह है कि, मुंबई एयरपोर्ट पर दो दिन पहले दिखाई देने वाले प्रियंका और निक ब्राजील पहुंच चुके हैं।

loksabha election banner

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा के एक फैन क्लब ने ट्विटर पर ब्राजील से दोनों की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। 

तस्वीरों का कोलाज शेयर किया गया है जिसमें निक और प्रियंका को देखा जा सकता है। आपको बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास पिछले शुक्रवार को भारत आए थे। आते ही इन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। प्रियंका और निक मुंबई के एक रेस्त्रा में आउटिंग के लिए गए थे। इसके बाद ये दोनों गोवा में वेकेशन एंजॉय करने गए थे। गोवा से मुंबई लौटने के बाद निक और प्रियंका मुंकेश अंबानी के बेटे की प्री एंगेजमेंट पार्टी में भी पहुंचे थे। यहां पर प्रियंका ने ट्रेडिशनल लुक अपनाया था और वे साड़ी पहनी नज़र आई थी। इसके बाद ये दोनों आखिरी बार मुंबई एयरपोर्ट पर नज़र आए थे। अब जानकारी मिली है कि यह दोनों ब्राजील पहुंच चुके हैं। बात करें फिल्मों की तो प्रियंका फिल्म भारत से बॉलीवुड में कमबैक करेंगी। इस फिल्म में उनके साथ सलमान खान भी होंगे। प्रियंका का अमेरिकी टीवी शो ख़त्म हो चुका है और अब वो दो साल बाद अपनी पहली फिल्म भारत की तैयारी शुरू करेंगी। अली अब्बास ज़फर के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में दिशा पटानी भी नज़र आएंगी।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड के दो दोस्तों की Shaadi का सही समय अब आ गया है, कौन यह ये, जानिए ऋषि कपूर से

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड के दो दोस्तों की Shaadi का सही समय अब आ गया है, कौन यह ये, जानिए ऋषि कपूर से


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.