Move to Jagran APP

तो क्या यहां होगी प्रियंका और निक की डेस्टिनेशन वेडिंग

निक और प्रियंका मुंबई से जोधपुर के लिए रवाना हुए थे। दोनों ने प्रसिद्ध मेहरगढ़ किले की सैर की।

By Rahul soniEdited By: Published: Tue, 02 Oct 2018 06:11 PM (IST)Updated: Wed, 03 Oct 2018 08:24 AM (IST)
तो क्या यहां होगी प्रियंका और निक की डेस्टिनेशन वेडिंग
तो क्या यहां होगी प्रियंका और निक की डेस्टिनेशन वेडिंग

रूपेशकुमार गुप्ता, मुंबईl फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड गायक निक जोनास आज सुबह जोधपुर के मेहरगढ़ किले पहुंचेl गौरतलब है कि इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि मुंबई में हुए रोका और संगीत कार्यक्रम के बाद अब निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा राजस्थान की धरती पर पारंपरिक अंदाज में शादी कर सकते हैंl 

loksabha election banner

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास सगाई के बाद भी सुर्खियों में लगातार बने हुए हैं। हाल ही में कुछ दिन पहले अमेरिका से भारत लौटे निक और प्रियंका अब जोधपुर में हैं। बताया जा रहा है कि, जोधपुर के मेहरगढ़ किले में पहुंचे निक और प्रिंयका आउटिंग के लिए गए हैं। वे यहां पर घूमने गए हैं।

एेसे में यह भी खबरें आ रही हैं कि, प्रियंका और निक जल्द शादी के पवित्र बंधन में बंध सकते हैं और वे डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगे। इस कारण से यह जोधपुर वाली आउटिंग को इससे जोड़ा जा रहा है। जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि, जोधपुर की खास लोकेशन पर दोनों शादी कर सकते हैं। 

आपको बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की सगाई भारतीय पारंपरिक पद्धति से मुंबई में हुई थी।अब प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने मेहरगढ़ किले की सैर कर इस बात को हवा दे दी है कि दोनों न सिर्फ घूमने गए हैं बल्कि अपनी आगामी शादी के लिए डेस्टिनेशन की तलाश में हैं।

फिल्मों की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान की फिल्म भारत छोड़ दी थी। जिसके बाद फिल्म में कटरीना कैफ को शामिल किया गया।

प्रियंका चोपड़ा अगले साल अपने बॉलीवुड फैंस को ख़ुश करेंगी जब वो द स्काई इज़ पिंक से वापसी करेंगी। प्रियंका ने पिछले दिनों फिल्म की शूटिंग शुरू की है और ख़बर है कि फिल्म में उनके चार लुक होंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि उनके किरदार को 30 साल की जर्नी को परदे पर दिखाया जाएगा। समय के साथ उनके लुक्स में जैसे जैसे बदलाव होंगे उन्हें ही परदे पर दिखाया जाएगा। प्रियंका के लुक्स पर इन दिनों काम किया जा रहा है। ये एक सच्ची घटना पर आधारित कहानी है l फिल्म में प्रियंका और फरहान एक ऐसी बच्ची के माँ बाप की भूमिका में होंगे जो रोग प्रतिरोधी क्षमता में कमी से ग्रसित है। ये फिल्म आयशा चौधरी के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने 'माय लिटिल इपिफनीस' नाम की एक किताब लिखी थीl 

यह भी पढ़ें: तनुश्री दत्ता के समर्थन में आगे आए वरुण धवन, बताया साहस का काम

यह भी पढ़ें: शक्ति कपूर और अनूप जलोटा में यह समानता आई सामने, खुद शक्ति ने बताई दिलचस्प बात


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.