जब करीना कपूर ने उड़ाया था प्रियंका चोपड़ा के अग्रेंजी एक्सेंट का मजाक, मिला था करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर खान ने एक साथ फिल्मों में काम किया। ऐतराज और दूसरी डॉन में दोनों को एक साथ देखा गया था।
नई दिल्ली, जेएनएन। लोकडाउन के बीच सभी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। वहीं बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी सोशल मीडिया पर जमकर एक्टिव है। लॉकडाउन के बीच एक यही जरिया है जिसकी वजह से स्टार्स फैंस के साथ जुड़े हुए हैं। साथ अपनी लेटेस्ट अपडेट्स फैंस से शेयर रहे हैं। इस दौरान स्टार्स के कुछ पुराने वीडियो हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो है करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा का है। इस वीडियो में करीना कपूर प्रियंका चोपड़ा की अंग्रेजी पर तंज कसते नजर आ रही हैं। दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर का वायरल वीडियो करण जौहर के फेमस टॉक शो 'कॉफी विद करण' का हैं। ये वीडियो लेटेस्ट नहीं बल्कि पुराना है। इस वीडियो में जब करण जौहर करीना कपूर को कहते हैं कि अगर उन्हें प्रियंका चोपड़ा से एक सवाल करना हो तो वह क्या होगा। इस पर करीना, प्रियंका चोपड़ा की अंग्रेजी पर तंज कसते हुए कहती हैं कि, 'मैं जानना चाहूंगी की उन्होंने अमेरिकन एक्सेंट कहां से सीखा?'
वहीं कुछ समय के बाद प्रियंका करण के शो 'कॉफी विद करण' में पहुंची। तब करण जोहर ने इस कॉन्ट्रोवर्सी पर प्रियंका चोपड़ा का रिएक्शन जानना चाहा। जिस पर प्रियंका चोपड़ा ने भी करीना को जवाब देते हुए कहा कि, 'मैंने यह एक्सेंट वहीं से सीखा है, जहां से उनके ब्वॉयफ्रेंड ने सीखा।'
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा का इशारा शो में 'सैफ अली खान' की ओर था। प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर खान ने फिल्मों में काम किया। 'ऐतराज' और दूसरी 'डॉन' में दोनों को एक साथ देखा गया था लेकिन यह बात कम ही लोगों को पता थी कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं है।
दरअसल, दोनों की बीच झगड़े की शुरुआत तब हुई जब करीना कपूर से इंडस्ट्री में उनके कॉम्पिटिशन के बारे में पूछा गया और एक्ट्रेस ने रानी मुखर्जी को अपना कॉम्पटीशन बताया था। लेकिन, जैसे ही करीना से प्रियंका चोपड़ा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मुझे लगा कि हम एक्टर्स की बात कर रहे हैं।' इसके बाद दोनों के बीच का कोल्ड वार सालों तक चला था। लेकिन इसके बाद दोनों को एक साथ 'कॉफी विद करण' के 6वें सीजन में देखा गया था। जहां ना सिर्फ दोनों एक्ट्रेसेज ने एक दूसरे की तारीफ की, बल्कि करीना कपूर ने प्रियंका को दुनिया की सबसे लोकप्रिय हस्तियों में से एक बताया।