Move to Jagran APP

प्रियंका चोपड़ा ने ऑस्कर वालों को दी ऐसी सलाह कि ख़ुश हो जाएगा इंडियन सिनेमा

दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने रीजनल फिल्मों को प्रोड्यूस करने के लिए एक कंपनी बनाई है जिसके तहत अब एक मराठी , भोजपुरी और पंजाबी में फिल्में बनी हैं।

By Manoj KhadilkarEdited By: Published: Sat, 15 Jul 2017 11:26 AM (IST)Updated: Sat, 15 Jul 2017 11:26 AM (IST)
प्रियंका चोपड़ा ने ऑस्कर वालों को दी ऐसी सलाह कि ख़ुश हो जाएगा इंडियन सिनेमा
प्रियंका चोपड़ा ने ऑस्कर वालों को दी ऐसी सलाह कि ख़ुश हो जाएगा इंडियन सिनेमा

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा ने एकेडमी ऑफ़ मोशन पिच्चर आर्ट्स एंड साइंसेस यानि ऑस्कर वालों से कहा है कि भारतीय फिल्मों का दायरा इतना बड़ा है कि उसके लिए एक कैटेगरी काफ़ी नहीं है इसलिए इंडियन फिल्मों को अलग अलग कैटेगरी में नॉमिनेट किया जाना चाहिए।

loksabha election banner

बता दें कि ऑस्कर अवॉर्ड देने वाली संस्था ने दुनिया भर से जिन 774 लोगों को मेंबर नॉमिनेट किया है, जिसमें 14 भारतीय हस्तियां है और प्रियंका उनमें से एक हैं। सदस्य हर बार ऑस्कर पुरस्कारों से पहले सुझाव देते हैं और प्रियंका भी अपनी एडवाइज़ दे आई हैं। प्रियंका ने ऑस्कर वालों से कहा है कि ऑस्कर का सिर्फ एक विदेशी सिनेमा खंड ( फॉरेन लैंग्वेज कैटेगरी ) काफ़ी नहीं है। भारत जैसे देश में जहां हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं की फिल्में बड़ी संख्या में बनती हैं , उनके लिए सिर्फ एक कैटेगरी काफ़ी नहीं है। हमारी फिल्मों को और प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए , इसलिए भारतीय फिल्मों को और अलग अलग कैटेगरी में जगह मिलनी चाहिए। बता दें कि ऑस्कर के लिए हर साल भारत की तरफ से एक ऑफिशियल फिल्म को भेजा जाता है , जो फॉरेन फिल्मस कैटेगरी में कॉम्पिटिट करती हैं। प्रोड्यूसर निजी हैसियत या किसी जॉइन्ट कोलेबरेशन में बनी हुई फिल्म को अलग कैटेगरी में भेज सकते हैं।

यह भी पढ़ें:सगाई के समाचार को लेकर मीडिया पर बरस पड़ीं सोनम कपूर

 

दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने रीजनल फिल्मों को प्रोड्यूस करने के लिए एक कंपनी बनाई है जिसके तहत अब एक मराठी , भोजपुरी और पंजाबी में फिल्में बनी हैं। वो छह क्षेत्रीय भाषाओं में फिल्में बना रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.