Move to Jagran APP

पति निक जोनस का हाथ थामे स्पॉट हुईं प्रियंका चोपड़ा, रेड ड्रेस में दिख रही हैं खूबसूरत

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की आउंटिंग की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें दोनों एक दूसरे का हाथ थामें हुए काफी खूबसूरत लग रहे हैं।

By Ifat QureshiEdited By: Published: Wed, 23 Oct 2019 01:58 PM (IST)Updated: Wed, 23 Oct 2019 01:58 PM (IST)
पति निक जोनस का हाथ थामे स्पॉट हुईं प्रियंका चोपड़ा, रेड ड्रेस में दिख रही हैं खूबसूरत
पति निक जोनस का हाथ थामे स्पॉट हुईं प्रियंका चोपड़ा, रेड ड्रेस में दिख रही हैं खूबसूरत

नई दिल्ली, जेएनएन। फिल्म द स्काई इज़ पिंक में नज़र आई प्रियंका चोपड़ा, ना सिर्फ बॉलीवुड में बल्कि अब हॉलीवुड में भी पॉपुलेरिटी हासिल कर चुकी हैं। प्रियंका ने इंटरनेशन सिंगर और एक्टर निक जोनस से शादी करके फिर एक बाद इंटरनेशनल न्यूज़ में अपनी जगह बना ली है। प्रिंयका और निक अक्सर अपनी खूबसूरत बोंडिंग दर्शाने वाली बेहतरीन तस्वीरें शेयर करते रहते हैं जो फैंस को काफी पसंद आती हैं। एक बार फिर दोनों की आउटिंग की एक तस्वीर सामने आई हैं जिसमें दोनों एक दूसरे का हाथ थामे हुए हैं।

loksabha election banner

बीते दिनों देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्म द स्काई इज़ पिंक का प्रमोशन करने के लिए इंडिया आई हुई थीं, लेकिन फिल्म रिलीज़ होने के बाद वो दोबारा अपने पति के पास न्यूयॉर्क जा चुकी हैं। हाल ही में दोनों के आउटिंग की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही हैं, जिसमें दोनों की बेहतरीन कैमेस्ट्री देखने को मिल रही है।

 

View this post on Instagram

We've got some love birds out here! 😉 @priyankachopra @nickjonas

A post shared by 9XJalwa (@9xjalwa) on

इन वायरल हो रही तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा ने शॉटन की ब्लड रेड ड्रेस पहनी हुई है। इस ड्रेस के साथ प्रियंका ने ब्राउन लेदर लोंग बूट और सूटकेस पेटर्न क्लच पेयर किया हुआ है। खुले बाल और रेड लिप्स्टिक में प्रियंका काफी खूबसूरत नज़र आ रही हैं। पत्नी का हाथ थामे हुए निक जोनस ने ग्रेइश ब्लू सूट के साथ ब्लैक फॉर्मल शू पहने हैं।

यह भी पढ़ें: Malaika Arora Birthday Party Photos : इस शॉर्ट ड्रेस में मलाइका ने अपनी पार्टी में बिखेरा जलवा, देखें तस्वीरें

आपको बता दें प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने पति निक जोनस के साथ अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं, जो कपल्स गोल्स सेट करती रहती हैं। हाल ही में प्रियंका ने करवा चौथ के मौके पर भी निक जोनस की ट्रडीशनल कुर्ता पहने हुए तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें प्रियंका खुद नई नवेली दुल्हन की तरह लाल रंग की साड़ी पहनी हुई हैं।

 

View this post on Instagram

My wife is Indian. She is Hindu, and she is incredible in every way. She has taught me so much about her culture and religion. I love and admire her so much, and as you can see we have fun together. Happy Karva Chauth to everyone!

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas) on

निक जोनस ने भी प्रियंका के लिए करवा चौथ पर एक पोस्ट शेयर की थी जिसमें उन्होंने प्रियंका और इंडियन कल्चर की जमकर तारीफ की। निक जोनस इन दिनों अपने म्यूजिकल टूर पर गए हुए हैं जहां प्रियंका भी उन्हें कंपनी देने पहुंची हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.