Pregnant Karena Kapoor मां बबीता से करा रही हैं मालिश, रखा जा रहा है खास ख्याल
फोटो में करीना कपूर खान के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो को साफ देखा जा सकता है। इस तस्वीर पर फैंस के साथ सेलेब्स भी लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। वहीं करीना की बेस्ट फ्रेंड मलाइका अरोड़ा कमेंट किए बिना कैसे रहतीं। उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा दोनो बहुत प्यारे हैं।
नई दिल्ली,जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रसे करीना कपूर खान इन अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। प्रेग्नेंसी की खबर सामने आने के बाद से करीना की कई तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वह अपना बेबे बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई हैं। इन दिनों वह सोशल मीडिया पर कॉफी एक्टिव नजर आ रही हैं। इसी बीच करीना की एक तस्वीर सामने आई है। इसमें वह अपनी मां से मालिस कराती नजर आ रही हैं। इस दौरान साफ महसूस किया जा सकता है कि वह इस कितना रिलेक्स फील कर रही हैं।
View this post on Instagram
करीना कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मां के साथ फोटो शेयर की है। फोटो में प्रेग्नेंट करीना अपनी मां बबीता कपूर से सिर की मालिश ले रही हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'मां के हाथ की मालिश।' तस्वीर में करीना कफ्तान पहने हुए हैं जिसमें उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। वहीं करीना की मां बबीता ने पिंक कलर की शर्ट पहनी है।
फोटो में करीना के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो को साफ देखा जा सकता है। इस तस्वीर पर फैंस के साथ सेलेब्स भी लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। वहीं करीना की बेस्ट फ्रेंड मलाइका अरोड़ा कमेंट किए बिना कैसे रहतीं। उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा, 'दोनो बहुत प्यारे हैं।' तो वहीं मलाइका की छोटी बहन अमृता अरोड़ा ने दिल वाला इमोजी पोस्ट किया।
आपको बता दें कि ये करीना कपूर खान की दूसरी प्रेग्नेंसी है। इससे पहले उनका और सैफ अली खान का एक बेटा है तैमूर अली खान। हाल ही में जब करीना कपूर ने बताया था कि जब उन्होंने सैफ को अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के बारे में बताया तो उनका कैसा रिएक्शन था। करीना के अनुसार सैफ और उनके परिवार का रिएक्शन बिल्कुल नॉर्मल था।
आपको बता दें कि करीना कपूर ने हाल ही में फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग खत्म की है। इसमें वह एक्टर आमिल के साथ लीड रोल प्ले करनी नजर आने वाली हैं। पहले यह फिल्म 2020 की क्रिसमस पर रिलीज होने वाली थी लेकिन अब यह साल 2021 की क्रिसमस पर रिलीज की जाएगी। फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' हॉलीवुड के सुपरस्टार टॉम हैंक्स के 'द फॉरेस्ट गम्प' पर आधारित है।