Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मां के साथ नाइट आउट पर निकलीं प्रेग्नेंट Deepika Padukone, चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो

    Updated: Sun, 02 Jun 2024 02:29 PM (IST)

    दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone ) जल्द मां बनने वाली हैं। कुछ दिनों पहले वह अपने ब्यूटी ब्रांड को प्रमोट करती नजर आई थीं। इस दौरान उन्होंने येलो कलर के मैटरनिटी गाउन पहना था। वहीं अब उनका एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें वह मां के साथ मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर निकलीं नजर आ रही हैं।

    Hero Image
    Deepika Padukone And ujjwal Padukone (Photo X)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इस वक्त अपनी 6 महीने की प्रेगनेंसी को काफी एन्जॉय कर रही हैं। हाल ही में वह एक्ट्रेस मुंबई में एक इवेंट में शामिल हुई थीं। इन दिनों दीपिका अपनी मां के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त गुजार रही हैं, क्योंकि पति रणवीर सिंह अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन के चलते इटली में है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसे में मां अपनी लाडली का पूरा-पूरा ख्याल रख रही हैं। इस बीच दीपिका पादुकोण और उनकी मां उज्जला पादुकोण (Ujjala Padukone) का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुई। इस दौरान उनका प्रेगनेंसी ग्लो उनके चेहरे पर साफ-साफ नजर आ रहा है।

    यह भी पढे़ं- 72 घंटे में नीलाम हुआ Deepika Padukone का मैटरनिटी येलो गाउन, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

    दीपिका का नया वीडियो

    महीनों तक मीडिया से दूर रहने के बाद अब एक बार फिर दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) लगातार पैपराजी के कैमरों में कैद होती नजर आ रही हैं। इस मौके पर एक्ट्रेस फ्लोरल टॉप को ब्लू जीन्स के साथ कैरी किया हुआ था। बालों का बन बनाया हुआ था। तो वहीं मम्मी ने प्रिंटेड टॉप और पैंट कैरी किया हुआ था। इस वीडियो में दीपिका के लुक की तारीफ हो रही है। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

    दीपिका पादुकोण का वर्क फ्रंट

    पिछले साल जवान और पठान की सफलता के बाद दीपिका पादुकोण इस साल अनिल कपूर और ऋतिक रोशन के साथ फाइटर में नजर आई थी। अब जल्द वह प्रभास, अमिताभ बच्चन और दिशा पटानी के साथ उनकी फिल्म कल्कि 2898 एडी में दिखाई देंगी।

    इसके अलावा वह रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन में लेडी सिंघम (डीसीपी शक्ति शेट्टी) की भूमिका भी निभा रही हैं। एक्शन फिल्म में अजय देवगन, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, करीना कपूर खान, अक्षय कुमार, अर्जुन कपूर और अन्य भी हैं और यह 15 अगस्त, 2024 को रिलीज होगी।

    यह भी पढ़ें- Deepika Padukone के बेबी बंप ने फिर से खींचा यूजर्स का ध्यान, इस बार बदल गए लोगों के सुर