प्रसून की शम्मी कपूर को श्रद्धांजलि
आने वाली फिल्म तेरी मेरी कहानी के लिए जब से मेरे दिल को उफ गीत लिखने वाले गीतकार प्रसून जोशी का कहना है कि उफ शब्द उन्हें बॉलीवुड के दिवंगत सुपरस्टार शम्मी कपूर की याद दिलाता है।
मुंबई। आने वाली फिल्म तेरी मेरी कहानी के लिए जब से मेरे दिल को उफ गीत लिखने वाले गीतकार प्रसून जोशी का कहना है कि उफ शब्द उन्हें बॉलीवुड के दिवंगत सुपरस्टार शम्मी कपूर की याद दिलाता है।
सोनू निगम और सुनिधि चौहान द्वारा गाया गया यह गीत शम्मी कपूर को श्रद्धांजलि है। अपने विशिष्ट नृत्य और गायिकी की शली के लिए मशहूर शम्मी का बीते वर्ष निधन हो गया था।
शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा अभिनीत यह फिल्म 22 जून को प्रदर्शित होगी। फिल्म एक प्रेम कहानी है, जो विभिन्न समय अंतरालों से गुजरती है। इसका निर्देशन कुणाल कोहली ने किया है।
जब प्रसून से पूछा गया कि उन्हें इस गीत की प्ररेणा कहा से मिली, तो उन्होंने कहा कि फिल्म में एक स्थिति ने उन्हें यह गीत लिखने की प्ररेणा दी।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर