'गंगाजल' में पुलिसवाले के रोल में दिखेंगे प्रकाश झा
निर्देशक प्रकाश झा ने इस बात की पुष्टि की है कि वो अपनी अगली फिल्म 'जय गंगाजल' में एक्टिंग करते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म में प्रकाश झा एक पुलिसवाले का रोल कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा फिल्म में लीड रोल में हैं। प्रकाश झा ने बताया, 'मैंने फिल्म में
मुंबई। निर्देशक प्रकाश झा ने इस बात की पुष्टि की है कि वो अपनी अगली फिल्म 'जय गंगाजल' में एक्टिंग करते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म में प्रकाश झा एक पुलिसवाले का रोल कर रहे हैं।
OMG! ओम पुरी ने महिलाओं को लेकर ये क्या बोल दिया?
प्रियंका चोपड़ा फिल्म में लीड रोल में हैं। प्रकाश झा ने बताया, 'मैंने फिल्म में एक रोल किया है। ये एक पुलिसवाले का रोल है। मैं प्रियंका के सहयोगियों में से एक हूं।'
लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थी कि प्रकाश इस फिल्म में एक्टिंग भी कर सकते हैं। कुछ खबरों में कहा जा रहा था कि वो फिल्म में विलेन के रोल में होंगे तो कुछ में कहा जा रहा था कि कानून के साथ नजर आएंगे।
अपने किरदार के बारे में कोई बात किए बिना प्रकाश झा ने कहा, 'आप ये फिल्म देखने के बाद तय कर सकते हैं।'
ये फिल्म 2003 में आई फिल्म 'गंगाजल' की सीक्वल है। फिल्म 2 मार्च 2016 को दुनियाभर में रिलीज की जाएगी। इसमें मानव कौल, राहुल भट्ट, मुरली शर्मा और निनांद कामथ जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।