अक्षय कुमार को मिले राष्ट्रीय पुरस्कार पर निर्देशक प्रकाश झा की ये है राय
प्रकाश झा का कहना है कि, चयन कमेटी का निर्णय सबको मान्य होना चाहिए। इसमें असंतुष्टि वाली कोई बात नहीं है।
रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार को मिले राष्ट्रीय पुरस्कार पर कई लोगों ने सवाल उठाए। इस बारे में जब फिल्म निर्देशक प्रकाश झा से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्होंने भी अपनी फिल्म भेजी थी, जिसे अवार्ड्स नहीं मिले। तो कोई बात नहीं। सबको अवार्ड देने करने वाली कमेटी की बात मान्य होना चाहिए।
फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार को 26 साल बाद राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जिसके बाद चयनकर्ताओं के चयन करने की पद्धति पर लोगों ने सवाल उठाए थे। इस बारे में जब हाल ही में फिल्म निर्देशक प्रकाश झा से पूछा गया तो उन्होंने पुरस्कार देने वालों पर सवालिया निशान लगाने वालों पर जमकर निशाना साधा। प्रकाश झा ने कहा, ''हमने भी अपनी फिल्म भेजी थी, हमकों नहीं मिला पुरस्कार। इसके लिए हमको असंतुष्ट नहीं होना चाहिए। जब हमने सब्मिट कर दिया, उसके बाद उनका निर्णय सबको मान्य होना चाहिए। पुरस्कार को आप ऐसे नहीं देख सकते कि मिलना ही चाहिए।''
यह भी पढ़ें: कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा, राज जान कर दर्शक को तसल्ली मिली कि नहीं
गौरतलब है कि जब अक्षय कुमार को फिल्म 'रुस्तम' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार की घोषणा हुई तो कई लोगों ने पुरस्कार के लिए चयन करने वाली कमेटी के अध्यक्ष फिल्म निर्देशक प्रियदर्शन पर भी निशाना लगा दिया था। जिसके बाद उन्होंने भी अपनी सफाई दी थी। लोगों का कहना था कि आमिर ख़ान की फिल्म 'दंगल' के लिए उनको राष्ट्रीय पुरस्कार मिलना चाहिए था। वहीं कुछ लोग फिल्म 'अलीगढ़' के लिए फिल्म अभिनेता मनोज वाजपई के नाम की भी चर्चा कर रहे थे। प्रकाश झा ने फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माय बुरखा' का निर्माण किया है। फिल्म को FCAT से 'A' सर्टिफिकेट मिल गया है।