प्रकाश झा ने किया साफ, 'जय गंगाजल' पर नहीं चलाई कैंची
हाल ही में खबर आई थी कि प्रकाश झा ने सेंसर बोर्ड से एडल्ट सर्टिफिकेट की बजाय यू/ए सर्टिफिकेट पाने के लिए कुछ सीन पर कैंची चलाई है। मगर उन्होंने इस तरह की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है।
नई दिल्ली। प्रकाश झा इन दिनों अपनी नई फिल्म 'जय गंगाजल' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में खबर आई थी कि उन्होंने सेंसर बोर्ड से एडल्ट सर्टिफिकेट की बजाय यू/ए सर्टिफिकेट पाने के लिए कुछ सीन पर कैंची चलाई है। मगर प्रकाश झा ने इस तरह की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है।
दीपिका पादुकोण के बर्थडे पर रणवीर सिंह ऐसे देंगे सरप्राइज
जबकि मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, सेंसर बोर्ड ने प्रकाश झा से कहा था कि अगर उन्हें इस फिल्म के लिए यू/ए सर्टिफिकेट चाहिए तो हिंसक और आपत्तिजनक सीन्स पर कैंची चलानी होगी। इनमें वो सीन भी शामिल हैं, जिनमें शारीरिक और मौखिक हिंसा दिखाई गई है। हालांकि इस बारे में प्रकाश झा ने कहा कि इस तरह की खबरें झूठी हैं। उन्होंने कहा, ‘यह भ्रामक और असत्य है। मैंने फिल्म में अनचाहे कट नहीं लगाए हैं। हम सीबीएफसी के फैसले के खिलाफ अपील करेंगे।
जूही चावला ने 'दिलवाले' के बारे में ये क्या बोल डाला
आपको बता दें कि उनकी यह फिल्म 'जय गंगाजल' चार मार्च को रिलीज हो रही है। इसमें प्रियंका चोपड़ा पुलिस ऑफिसर के दमदार किरदार में नजर आएंगी। प्रकाश झा भी अभिनय करते दिखेंगे। यह 2003 में आई अवॉर्ड विनिंग फिल्म 'गंगाजल' का सीक्वल है, जिसमें अजय देवगन मुख्य भूमिका में थे। प्रकाश झा हमेशा से ऐसी फिल्में बनाते आए हैं, जो सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर आधारित होती हैं। इनमें 'राजनीति', 'आरक्षण' और 'अपहरण' जैसी फिल्में शामिल हैं।