प्रभुदेवा ने दबाव में घर छोड़ने की खबरों को किया खारिज
कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक प्रभुदेवा ने बोनी कपूर के किराए के अपार्टमेंट को खाली कर दिया है और उनके दोस्त मुंबई में उनके लिए नया घर ढूंढ रहे हैं, तब तक वे मुंबई के एक होटल में रुके हुए हैं।
मुंबई। कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक प्रभुदेवा ने बोनी कपूर के किराए के अपार्टमेंट को खाली कर दिया है और उनके दोस्त मुंबई में उनके लिए नया घर ढूंढ रहे हैं, तब तक वे मुंबई के एक होटल में रुके हुए हैं। उन्होंने अपने बेघर होने की खबरों पर कड़ा ऐतराज जताया है और कहा कि उनपर कोई दबाव नहीं बनाया गया है।
पढ़ें : श्रीदेवी और बोनी कपूर के लिए बेघर हुए प्रभुदेवा
उन्होंने कहा कि जबरन इसे नेशनल इश्यू बनाया जा रहा है, जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है। उन्होंने साफ कहा कि ये अपार्टमेंट उन्होंने खुशी से छोड़ा है। उन्होंने बताया कि, 'मैं अपने पेरेंट्स और बच्चों के साथ छुट्टियां मना रहा था।
प्रभु देवा ने बताया,'मैं हफ्ते भर के लिए एक होटल में रूका हूं। तब तक उम्मीद है कि दूसरा घर मिल जाएगा। अगर नहीं भी मिलता है तो मुझे कोई परेशानी नहीं है। मेरे पास ज्यादा सामान नहीं है।'
(नई दुनिया)
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर