जॉन अब्राहम की 'रॉकी हैंडसम' को बॉक्स ऑफिस पर 'बैटमैन' ने पछाड़ा!
'बैटमैन वर्सेस सुपरमैन' बॉक्स ऑफिस पर जॉन अब्राहम की फिल्म 'रॉकी हैंडसम' से अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रही है। हालांकि 'रॉकी हैंडसम' को अच्छी ओपनिंग मिली थी, लेकिन इसके बाद कलेक्शन गिरता गया।
मुंबई। बॉक्स ऑफिस पर जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म 'रॉकी हैंडसम' कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। इसका कारण क्रिकेट और फिल्म की कमजोर माउथ पब्लिसिटी को माना जा रहा है। हालांकि इस हफ्ते थिएटर में 'रॉकी हैंडसम' के साथ 'बैटमैन वर्सेस सुपरमैन' भी रिलीज हुई। इस हॉलीवुड फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
फिल्मों के जानकार अमोद मेहरा ने बताया, 'रॉकी हैंडसम' को अच्छी शुरुआत मिली थी। मगर अगले ही दिन से कलेक्शन गिरने लगा था। कारण था माउथ पब्लिसिटी अच्छी नहीं मिली। रविवार को भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच का भी असर फिल्म पर पड़ा।'
अबराम संग 'हॉट बिकनी' में नजर आईं शाहरुख खान की बेटी सुहाना
मेहरा ने बताया, 'दूसरी तरफ 'बैटमैन वर्सेस सुपरमैन' भारत में 1350 स्क्रीन पर रिलीज हुई। चार दिनों में फिल्म ने करीब 18 करोड़ रुपए की कमाई की। सुपरहीरो की इस फिल्म का कलेक्शन फिर भी संतोषप्रद था।'
ट्रेड गुरु तरण आदर्श ने कहा, 'हिंदी पर 'रॉकी हैंडसम' को सोलो रिलीज मिली थी। इसके बाद भी फिल्म ने उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं किया। फिल्म को हॉलीडे वीकेंड का लाभ नहीं मिला।'
कंगना रनोट को मिला अपना बेस्ट बर्थडे गिफ्ट
आदर्श ने बताया, 'कपूर एंड संस' का बढ़िया प्रदर्शन दूसरे सप्ताह में भी जारी है। नई रिलीज, क्रिकेट और एग्जाम के बीच फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। साल 2016 में ओवरसीज मार्केट में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में भी यह शुमार हो गई है। एक सप्ताह में फिल्म ने यहां पर 28 करोड़ रुपए की कमाई की है। यह आंकड़ा अब 35.65 करोड़ रुपए पर पहुंच चुका है।'
रॉकी हैंडसम- 16.12 करोड़ रुपए (ओपनिंग वीकेंड)
कपूर एंड संस- 32.67 करोड़ रुपए (दूसरा सप्ताह, कुल कमाई 59.02 करोड़ रुपए)