विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Poonam Pandey Controversies: कभी राज कुंद्रा पर केस तो कभी बाथरूम वीडियो लीक, इन विवादों में रह चुकी हैं पूनम पांडे

By Nazneen AhmedEdited By:
Published: Fri, 25 Sep 2020 07:15 AM (GMT+05:30)Updated: Fri, 25 Sep 2020 11:06 AM (GMT+05:30)

एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे इस वक्त चर्चा में हैं। पूनम ने हाल ही में अपने ब्वॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे से ...और पढ़ें

Photo Credit- Poonam Pandey Instagram Account Photo
Photo Credit- Poonam Pandey Instagram Account Photo

नई दिल्ली, जेएनएन। एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे इस वक्त चर्चा में हैं। पूनम ने हाल ही में अपने ब्वॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे से शादी की थी। लेकिन दो हफ्तों के अंदर उनकी शादीशुदा जिंदगी तबाह होती नज़र आ रही है। पूनम ने अपने पति पर मारपीट और उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। दोनों हनीमून के लिए गोवा गए थे। पूनम का आरोप है कि होटल के कमरे में सैम ने उन्हें बुरी तरह पीटा। जिसके बाद पूनम ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की। सैम को गोवा पुलिस ने अरेस्ट भी किया, लेकिन एक दिन बाद उनकी ज़मानत हो गई।

अब पूनम का कहना है कि वो सैम के पास वापस नहीं जाएंगी। पूनम ने इशारा दिया है कि वो सैम से अलग हो सकती हैं। ख़ैर अब पूनम के रिश्ते में क्या मोड़ आएगा ये तो वक्त ही बताएगा, लेकिन ये पहली बार नहीं है जब एक्ट्रेस किसी विवाद की वजह से खबरों में आई हों। पहले ही वो कई विवादों का हिस्सा रह चुकी हैं।

 ‘अगर इंडिया जीत गई तो सारे कपड़ें उतार दूंगी’

2011 के वर्ल्ड कप के दौरान पूनम ने एक बयान दिया था जिस पर सनसनी मच गई थी। पूनम ने कहा था, अगर इंडिया ये मैच जीत गई तो वो सारे कपड़े उतार देंगी। एक्ट्रेस के इस बयान की काफी आलोचना हुई थी। बीसीसीआई ने भी उन्हें ये करने की अनुमति नहीं थी।

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्र के खिलाफ केस

पूनम ने इसी साल शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्र के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में केस किया था। पूनम का आरोप था उन्हें देश के कई हिस्सों और कराची से कॉल आ रही हैं, जिनमें अश्लील बातें की जाती हैं। उनकी एप राज कुंद्रा की कंपनी मैनेज करती है, जिसके साथ उन्होंने मार्च 2019 में कॉन्ट्रेक्ट साइन किया था। एक्ट्रेस का आरोप था कि कंपनी ने एप पर उनके निजी नंबर को लीक कर दिया है, जिसके बाद उन्हें अश्लील कॉल आ रही हैं’।

खुद लीक किया बाथरूम वीडियो

पूनम पांडे ने एक अपना बाथरूम वीडियो यू ट्यूब पर शेयर कर दिया था। इस वीडियो को पूनम में ‘बाथरूम सीक्रेट्स’ नाम था। वीडियो में वो बाथरूम में डांस कर रही थीं। ये वीडियो इतना बोल्ड था कि यूट्यूब ने ख़ुद इसे ब्लॉक कर दिया था।

सचिन के साथ वायरल हुई ये फोटो

पूनम पांडे एक बार विवादों में तब आई थीं जब उन्होंने अपने हाथों में सचिन तेंदुलकर की एक तस्वीर ले रखी थी। 2012 में एक विज्ञापन में भगवान विष्णु की फोटो में सचिन तेंदुलकर के चेहरे के साथ वाली फोटो हाथ में पकड़े हुए, पूनम सेमी न्यूड खड़ी थीं। इस तस्वीर में सचिन का चेहरा भगवान की प्रतिमा पर फोटोशॉप किया गया था। वहीं, भगवान बने सचिन के सामने एक पाकिस्तानी क्रिकेटर झुका हुआ दिखाया गया था। पूनम की इस फोटो पर खूब विवाद हुआ था। इस मामले में एक्ट्रेस के खिलाफ केस तक हो गया था।