विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सच हो गई Pooja Hedge की भविष्यवाणी, Thalapathy Vijay की जीत का पहले ही दे दिया था संकेत

Published: Wed, 06 May 2026 08:52 AM (IST)

एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने थलपति विजय की चुनावी जीत से पहले ही उसकी भविष्यवाणी करने का संकेत देते हुए एक ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्ट्रेस पूजा हेगड़े (Pooja Hedge) ने अभिनेता से राजनेता बने थलपति विजय के साथ उनकी आखिरी फिल्म 'जना नायकन' में काम किया है। फिल्म बहुत जल्द रिलीज होने वाली है।

पूजा ने दिया था संकेत

विजय की तमिलनाडु चुनाव में जीत के बाद,अभिनेत्री ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर फिल्म के सेट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने संकेत दिया कि विजय की चुनाव जीत से पहले ही उन्होंने इसकी भविष्यवाणी कर दी थी।

यह भी पढ़ें- 'DMK को खत्म...' Vijay की जीत पर फूले नहीं समा रहे Ram Gopal Varma, सालों पुरानी तस्वीर शेयर कर दी बधाई

एक्ट्रेस ने शेयर किया पुराना वीडियो

वीडियो में एक व्हाइटबोर्ड है जिस पर लिखा है,"चुनाव कौन जीतेगा?" पूजा बोर्ड पर लिखी हुई चीज दिखाती है और फिर विजय की ओर इशारा करती हैं। इस दौरान विजय शर्मा जाते हैं।

वीडियो शेयर करते हुए पूजा ने कैप्शन में लिखा, "लगता है मैंने पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी? विजय सर, आपके सपने सच हों।"

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Pooja Hegde (@hegdepooja)

कई अन्य एक्टर्स ने दी विजय को बधाई

5 मई को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद, अभिनेत्री ने ट्विटर पर विजय को बधाई दी थी। उन्होंने लिखा, "ओएमजी! बधाई हो actorvijay सर। यह थलपति कचहरी दिन-ब-दिन और भी बड़ी होती जा रही है। बस आगे बढ़ते रहो,पार्टी टाइम,लेट्स गो।" पूजा के अलावा कमल हासन, रजनीकांत, विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना, नानी, काजल अग्रवाल, धनुष, शारवानंद, ममूटी, चिरंजीवी और अन्य कई दक्षिण भारतीय हस्तियों ने भी विजय को सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी।

विजय की जीत के बाद, अब उनके प्रशंसक बड़े पर्दे पर 'जना नायकन' देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म इस साल जनवरी में रिलीज होने वाली थी, लेकिन केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से सर्टिफिकेशन न मिलने के कारण इसे पोस्टपोन कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें- Vijay की राजनीति में जीत और कार का क्या है कनेक्शन, 2 साल पहले GOAT के डायरेक्टर ने की थी भविष्यवाणी?