Move to Jagran APP

यो यो हनी सिंह के इस गाने से पूजा भट्ट हुईं नाराज!

महेश भट्ट की बेटी पूजा भट्ट को बहुत ही बेबाक तरीके से अपनी बात रखने के लिए जाना जाता है। इस बार वो किसी से खफा हो गई हैं। उन्‍होंने एक ऐसा ट्वीट किया है, जिससे तो साफ यही लग रहा है और उनका इशारा अपनी आवाज से फैंस को

By Pratibha Kumari Edited By: Published: Tue, 08 Sep 2015 05:40 PM (IST)Updated: Tue, 08 Sep 2015 06:39 PM (IST)
यो यो हनी सिंह के इस गाने से पूजा भट्ट हुईं नाराज!

नई दिल्ली। महेश भट्ट की बेटी पूजा भट्ट को बहुत ही बेबाक तरीके से अपनी बात रखने के लिए जाना जाता है। इस बार वो किसी से खफा हो गई हैं। उन्होंने एक ऐसा ट्वीट किया है, जिससे तो साफ यही लग रहा है और उनका इशारा अपनी आवाज से फैंस को मस्त कर देने वाले यो यो हनी सिंह की तरफ है।

loksabha election banner

जी हां, दरअसल काफी लंबे समय बाद हनी सिंह का कोई गाना उनके फैंस को सुनने को मिला है। बात कर रहे हैं यादगार फिल्म 'अाशिकी' के गाने 'धीरे धीरे से मेरी जिंदगी में आना' के नए वर्जन की। इसे हनी सिंह ने ही अपनी आवाज में गाया है और उनका यह गाना हिट भी साबित हो रहा है।

अब तक एक करोड़ से ज्यादा लोग इसे देख चुके हैं और इसमें रितिक रोशन-सोनम कपूर की जोड़ी भी लोगों को खूब पसंद आई है। खैर, एक तरफ हनी सिंह का यह गाना इतना पॉपुलर हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ लगता है पूजा भट्ट को यह बिल्कुल भी पसंद नहीं आया है। तभी तो उन्होंने ट्विटर पर लिखा है, ' नकल से भरी इस दुनिया में ओरिजनल 'धीरे धीरे' को कोई पछाड़ नहीं सकता।'

इसके अलावा उन्होंने ओरिजनल गाने का लिंक भी शेयर किया है। आपको बता दें कि फिल्म 'आशिकी' की रिलीज के 25 साल पूरे होने के मौके पर 'धीरे धीरे' सॉन्ग को टर्की में बहुत ही खूबसूरती से शूट किया गया है और हनी सिंह ने इसे अपने अलग अंदाज में गाकर फैंस को अपना और भी दीवाना बना डाला है। फिल्म 'आशिकी' को पूजा भट्ट के पिता महेश भट्ट ने निर्देशित किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.