Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pooja Bhatt ने राहुल गांधी के साथ की साढ़े 10 किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा, 'ब्रीफ' कहने पर दी सफाई

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Wed, 02 Nov 2022 04:05 PM (IST)

    Pooja Bhatt On Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra फिल्म एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने एक ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए जानकारी दी है कि उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में साढ़े 10 किलोमीटर पैदल मार्च किया था।

    Hero Image
    Pooja Bhatt On Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra: पूजा भट्ट ने कई लोकप्रिय फिल्मों में काम किया है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Pooja Bhatt On Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra: पूजा भट्ट ने सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है। इसमें यह खबर दी है कि पूजा भट्ट ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में कुछ समय के लिए भाग लिया है। दरअसल न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक ट्वीट किया है। इसके साथ जानकारी दी गई है कि फिल्म एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में कुछ समय के लिए भाग लिया था। आज यह यात्रा तेलांगना में आज से शुरू हुई है।'

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राहुल गांधी को पूजा भट्ट के साथ चलते हुए देखा जा सकता है

    इस पर पूजा भट्ट ने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'जी हां, कुछ समय के लिए, एकदम सटीक कहे तो साढ़े 10 किलोमीटर।' इसके साथ उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा का हैशटैग भी लगाया है। वहीं उन्होंने एक हंसने वाली और एक हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी शेयर की है। तस्वीरों में राहुल गांधी को पूजा भट्ट के साथ चलते हुए देखा जा सकता है।

    यह भी पढ़ें: Janhvi Kapoor को मुंबई एयरपोर्ट पर एथनिक वियर में किया गया स्पॉट, ट्रोल ने कहा- सारा अली खान को कॉपी...

    पूजा भट्ट फिल्म निर्देशक महेश भट्ट की बेटी है

    पूजा भट्ट फिल्म निर्देशक महेश भट्ट की बेटी है। उन्होंने सड़क, दिल है कि मानता नहीं, जख्म जैसी फिल्मों में काम किया है। पूजा भट्ट की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी पसंद की गई है। पूजा भट्ट सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है। वह अक्सर अपने से जुड़ी अपडेट देती है।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16 Highlights: शेखर सुमन ने की कॉमेंट्री, साजिद खान ने की भूख हड़ताल की अगवानी

    पूजा भट्ट को अक्सर अपनी बहन आलिया भट्ट के साथ देखा जाता है

    पूजा भट्ट आलिया भट्ट की बहन है। उन्हें अक्सर अपनी बहन के साथ देखा जाता है। वह अक्सर अपनी बहन की पोस्ट पर लाइक और कमेंट्स करती है। पूजा भट्ट को शराब पीने की लत भी लग चुकी थी। हालांकि बाद में उन्होंने इससे छुटकारा पाया है। पूजा भट्ट कई रियलिटी शो में भी नजर आ चुकी है। वह अक्सर अपनी फोटोज भी शेयर करती है।

    comedy show banner
    comedy show banner