विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूजा भट्ट और महेश भट्ट की बेटी हैं Alia Bhatt? अफवाह पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, कहा 'ये तो हमारे देश में...'

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Tue, 12 Sep 2023 05:23 PM (IST)

Pooja Bhatt पूजा भट्ट को फिल्म इंडस्ट्री में तीन दशक से ज्यादा का समय बीत चुका है। इस दौरान उन्हें ...और पढ़ें

File Photo of Mahesh Bhatt, Pooja Bhatt and Alia Bhatt
File Photo of Mahesh Bhatt, Pooja Bhatt and Alia Bhatt

HighLights

  1. पूजा भट्ट ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
  2. एक्ट्रेस-फिल्ममेकर को लेकर हुई हैं कई बातें
  3. आलिया भट्ट की मां बताए जाने पर तोड़ूी चुप्पी

नई दिल्ली, जेएनएन। नामी फिल्ममेकर पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) को लेकर कई बातें होती रहती हैं। अक्सर उनकी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ सुर्खियों में बनी रहती है। पूजा को लेकर मीडिया में कई अफवाहें हैं, जिनपर उन्होंने कभी रिएक्ट नहीं किया। लेकिन अब उन्होंने उन्हें लेकर होने वाली तरह-तरह की बातों का जवाब देना शुरू कर दिया है।

पूजा भट्ट को लेकर है ये अफवाह

हाल ही में पूजा भट्ट ने यूट्यूबर सिद्धार्थ कनन को इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने उन पर लगे कई आरोपों का मुंहतोड़ जवाब दिया। इन में से एक आरोप था कि पूजा, आलिया भट्ट की बायोलॉजिकल मदर हैं। यूट्यूबर ने पूजा भट्ट के सामने इससे जुड़ा सवाल रखा, तो वह हक्की-बक्की रह गईं। इसके बाद उन्होंने ट्रोल्स को ऐसा जवाब दिया कि वह उनका मुंह बंद करने के लिए काफी है।

View this post on Instagram

A post shared by Siddharth Kannan (@sid_kannan)

पूजा ने दिया ट्रोल्स को करारा जवाब

पूजा भट्ट ने कहा

''ये तो हमारे देश में बहुत पुरानी चीज है। किसी के भी रिलेशन के बारे में बात करना चाहे वह उनकी बेटी के साथ हो या भाभी के साथ या बहन के साथ या किसी भी रिश्तेदार के साथ। अब आप उससे कैसे बचाव करेंगे? कि आप इस चीज को डिगनिटी भी दे सकते हैं रिस्पांड कर के? ये बेहूदी बाद है।''

गौरतलब है कि आलिया भट्ट ने 'कॉफी विद करण' के एक एपिसोड के दौरान आलिया भट्ट ने इस बात पर चुप्पी तोड़ी थी। करण जौहर ने उनसे पूछा था कि उन्होंने अपने बारे में सबसे सबसे बेकार अफवाह कौन सी सुनी है। इस पर आलिया ने बताया कि लोग उन्हें पूजा भट्ट और महेश भट्ट की बेटी कहते हैं। ये सबसे बेकार अफवाह है, जो उन्होंने अपने बारे में सुनी है। आलिया के इसी स्टेटमेंट पर पूजा भट्ट से इस अफवाह से जुड़ा सवाल पूछा गया।