विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mani Ratnam Movies: मणिरत्नम की इन 10 फिल्मों में दिखता है असली सिनेमा, एक को मिले थे 40 अवाॅर्ड्स

By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
Published: Wed, 31 May 2023 05:04 PM (IST)

मणिरत्नम ही वह पहले निर्देशक हैं जिनकी फिल्मों ने हिंदी में डब होकर बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई। अपने अब ...और पढ़ें

Photo Credit: Mani Ratnam Social Media Photo
Photo Credit: Mani Ratnam Social Media Photo

HighLights

  1. मणिरत्नम 2 जून को अपना 67वां जन्मदिन मनाएंगे
  2. पद्मश्री से सम्मानित हो चुके हैं सम्मानित
  3. ऐश्वर्या राय ने मणिरत्नम की फिल्म इरुवर के साथ किया था एक्टिंग डेब्यू

नई दिल्ली, जेएनएन। Mani Ratnam’s 10 Best Movies: हिंदी सिनेमा जगत के फेमस फिल्म निर्देशकों में से एक मणिरत्नम ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में बनाई है। मणिरत्नम को खासतौर पर तमिल फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है।

उनकी कई फिल्मों ने न सिर्फ तमिल में बल्कि हिंदी में डब होकर बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई। आज हम आपको पद्मश्री से सम्मानित हो चुके मणिरत्नम की 10 शानदार फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे अगर आपने नहीं देखा तो जरूर देख लें....

1 - पोन्नियिन सेल्वन

निर्देशक मणिरत्नम की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन' का पहला और दूसरा पार्ट काफी पसंद किया गया है। चोल साम्राज्य के इतिहास पर आधारित इस फिल्म की कहानी को कल्कि कृष्णमूर्ति के उपन्यास ‘पोननियन सेल्वन‘ से लिया गया है, जिसे 1955 में प्रकाशित किया गया था। इस फिल्म ने बॉक्स पर कमाई के कई रिकॉर्ड बनाए हैं। इस फिल्म में  ऐश्वर्या राय बच्चन, विक्रम, कार्ति, जयम रवि, तृषा, शोभिता धूलिपाला, ऐश्वर्य लक्ष्मी, शरत कुमार और प्रकाश राज लीड रोल में हैं।

 

2 - रोजा

साल 1995 में रिलीज हुई 'रोजा' मणिरत्नम की बेहतरीन फिल्मों में की गिनी जाती है। न सिर्फ इस फिल्म की कहानी, बल्कि इसके गाने भी सुपरहिट हुए थे। फिल्म 'रोजा' एक ऐसी लड़की की कहानी थी जो अपने पति को बचाने की कोशिश करती है, जिसके पति को कश्मीर में आतंकवादी उठाकर ले जाते हैं। इसमें अरविंद स्वामी और मधु ने अहम भूमिका निभाई थी।

 

3 - बॉम्बे

मुंबई दंगों और हिन्दू मुस्लिम वैवाहिक संबंधों पर आधारित फिल्म बॉम्बे बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इस फिल्म ने हिंदी के साथ  तेलुगु और मलयालम तीनों भाषाओं में खूब कमाई की थी। इस फिल्म ने दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीते थे। इसका निर्देशन मणिरत्नम ने किया था। इसमें अरविंद स्वामी और मनीषा कोइराला लीड रोल में थे।

4 - दिल से

शाह रुख खान,  प्रीति जिंटा  और मनीषा कोइराला अभिनीत ये फिल्म साल 1998 में रिलीज हुई थी। मणिरत्नम की इस फिल्म को लोगों को खूब पसंद किया था।  इस फिल्म का संगीत ए आर रहमान ने दिया था।

5 - गुरु

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन स्टारर गुरु 2007 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कहानी एक नौजवान लड़के की थी जो छोटे से गांव से निकलकर एक बड़ा कारोबारी बनता है। हिंदी के साथ-साथ यह फिल्म तमिल और तेलुगु में भी रिलीज हुई थी।

6 - कन्नाथिल मुथामित्तल

'कन्नाथिल मुथामित्तल' में आर. माधवन ने काम किया था। फिल्म में एक छोटी लड़की की कहानी दिखाई गई थी जिसे पता चलता है कि उसे गोद लिया गया है। बाद में वह बच्ची अपनी असली मां की खोज में निकल पड़ती है। आपको जानकार हैरानी होगी कि इस फिल्म ने कुल 40 पुरस्कार जीते थे। फिल्म को तमिल में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन, सर्वश्रेष्ठ ऑडियोग्राफी और सर्वश्रेष्ठ संपादन सहित छह राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिले थे।

7 - गीतांजली  

'गीतांजली' में तेलुगू सुपरस्टार नागार्जुन ने लीड रोल निभाया था। यह फिल्म मणिरत्नम द्वारा निर्देशित की गई एकमात्र तेलुगू फिल्म है। साल 1989 में बनी इस तेलुगू रोमांटिक फिल्म में नागार्जुन के साथ  गिरिजा शेट्टर ने काम किया था। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। गीतांजली बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी हिट साबित हुई थी। इसे बेस्ट पॉपुलर फिल्म के तौर पर राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दिया गया। वहीं, मणिरत्नम को इसके लिए फिल्मफेयर बेस्ट डायरेक्टर तेलुगू का अवॉर्ड भी मिला। हिंदी में इस फिल्म के रीमेक का नाम ‘याद रखेगी दुनिया‘ था।

8 - थलपति  

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत, मम्मूटी, जयशंकर और अमरीश पुरी जैसी सितारों से सजी 'थलपति' अंडरवर्ल्ड पर आधारित तमिल फिल्म थी। इसका निर्देशन मणिरत्नम ने किया। महाभारत की कहानी दुर्योधन और कर्ण की दोस्ती पर आधारित इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था। साथ ही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। इस फिल्म का कन्नड़ भाषा मे अन्नवरु नाम से रीमेक किया गया था।

9 - रावण

'रावण' वर्ष 2010 में रिलीज हुई एक एडवेंचर ड्रामा मूवी थी। इस फिल्म में विक्रम, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इसके अलावा फिल्म में सहायक भूमिका में गोविंदा, निखिल द्विवेदी, तेजस्विनी कोल्हापुरे और प्रियामणि दिखाई दिए।

10 - युवा

पोलिटिकल थ्रिलर ड्रामा पर बेस्ड ‘युवा' साल 2004 में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन मणि रत्नम ने किया था। फिल्म में अभिषेक बच्चन, अजय देवगन, विवेक ओबरॉय, रानी मुखर्जी, करीना कपूर, ईशा देओल, ओम पुरी, सोनू सूद आदि मुख्य भूमिका में नजर आए थे।