Move to Jagran APP

PM Modi ने लता दीदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, कहा- ‘उनकी सुरीली आवाज पूरी दुनिया में गूंजती है’

हिंदी सिनेमा की दिग्गज भारत रत्न सम्मानित सिंगर लता मंगेशकर मंगलवार को अपना 93वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं और उन्हें शक्ति का एक बड़ा स्त्रोत बताया है।

By Nitin YadavEdited By: Published: Tue, 28 Sep 2021 01:16 PM (IST)Updated: Tue, 28 Sep 2021 01:16 PM (IST)
PM Modi ने लता दीदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, कहा- ‘उनकी सुरीली आवाज पूरी दुनिया में गूंजती है’
PM Modi wishes Lata didi a happy birthday. photo source @Twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। अपनी आवाज से दुनिया भर के लोगों को दीवाना बनाने वाली हिंदी सिनेमा की दिग्गज भारत रत्न सम्मानित सिंगर लता मंगेशकर मंगलवार को अपना 93वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं और उन्हें शक्ति का एक बड़ा स्त्रोत कहा है।

loksabha election banner

दिग्गज सिंगर लता मंगेशकर को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर लिखा, ‘आदरणीय लता दीदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उनकी सुरीली आवाज पूरी दुनिया में गूंजती है। भारतीय संस्कृति के प्रति उनकी विनम्रता और जुनून के लिए उनका सम्मान किया जाता है। व्यक्तिगत रूप से उनका आशीर्वाद महान शक्ति का स्त्रोत है। मैं लता दीदी के लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करती हूं।’ बात दें कि पीएम मोदी हर साल दिग्गज लता मंगेशकर को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हैं।

वहीं स्वर कोकिला को देश के गृह मंत्री अमित शाह ने भी जन्मदिन की शुभाकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'सादगी व सौम्यता की प्रतिमूर्ति स्वर कोकिला आदरणीय लता मंगेशकर दीदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं। लता दीदी ने अपनी मधुर आवाज से भारतीय संगीत को पूरे विश्व में गुंजायमान किया है। आप सैदव स्वस्थ रहें व दीर्घायु हों ऐसी ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।'

आपको बता दें कि दिग्गज सिंगर लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को मध्यप्रदेश के इंदौर में हुआ था। भारत रत्न सम्मानित लता दीदी ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत साल 1942 में की थी। लेकिन उन्होंने पहचान फिल्म 'महल' के गाने ‘आएगा आने वाला’ से मिली थी। वहीं लता दीदी 20 भाषाओं में अब तक 30 हजार से ज्यादा गानों को अपनी आवाज दे चुकी हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.