80s की पुरानी फिल्म को देखकर निकल आए थे लोगों के आंसू, थिएटर्स में फूट-फूटकर रोने लगे थे दर्शक
43 साल पहले एक ऐसी हिंदी फिल्म को रिलीज किया गया था, जिसको देखकर थिएटर्स में लोग रोने लगे थे।

कल्ट हिंदी फिल्म (फोटो क्रेडिट- आईएमडीबी)
HighLights
43 साल पहले रिलीज हुई थी ये फिल्म
कमल हासन की मूवी से जुड़ा है किस्सा
इस सीन को देखकर थिएटर्स में रोने लगे थे फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में कई ऐसी फिल्में मौजूद हैं, जिनकी कहानियों ने फैंस के ऊपर गहरी छाप छोड़ी थीं। इस मामले में 80 के दशक में रिलीज होने वाली एक ऐसी कल्ट क्लासिक फिल्म भी शामिल है, जिसे थिएटर्स में देखकर लोग फूट-फूटकर रोने लगे थे।
43 साल पहले आई उस मूवी ने दर्शकों पर इतना गहरा प्रभाव डाला था कि सिनेमाघरों में भावनाओं को सैलाब उमड़ पड़ा था। आइए जानते हैं कि इस लेख में कौन सी पुरानी फिल्म के बारे में जिक्र किया जा रहा है।
इस फिल्म ने फैंस को रुलाया
फिल्मों का निर्माण अक्सर मनोरंजन के लिए किया जाता है। लगभग एक सदी से बॉलीवुड में कई शानदार फिल्में बनाई गई हैं, जिन्होंने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर गहरी छाप छोड़ी है। ऐसी ही एक फिल्म साल 1983 में सिनेमाघरों रिलीज किया गया था, इसका नाम था- सदमा (Sadma)।
यह भी पढ़ें- Sridevi की फिल्म का सबसे कल्ट गाना, कविता कृष्णमूर्ति ने दी आवाज, हर पत्नी लड़ाई के बाद सुनती है ये गीत
-1789558936878.webp)
फिल्म टाइटल पढ़कर आपको यकीन हो गया होगा कि इसकी कहानी काफी इमोशनल रही होगी और ऐसा था भी। अभिनेता कमल हासन और अभिनेत्री श्रीदेवी स्टारर सदमा एक रोमांटिक थ्रिलर थी, जो 80 के दशक की बेहतरीन मूवीज में शुमार है। इंडियन सिनेमा फेसबुक पेज के आधार पर सदमा के क्लाईमैक्स सीन को देखकर थिएटर्स में लोग काफी भावुक हो गए थे और रोने लगे थे।
-1789558951667.webp)
दरअसल सदमा के क्लाईमैक्स सीन में दिखाया गया है कि जब रेशमी (श्रीदेवी) की कोई याद्दाश्त एक झटके के बाद वापस आती है और वह इस वजह अपने प्रेमी सोमू (कमल हासन) के साथ बिताए प्यार भरे पलों को भूल जाती है। (कमल हासन) के साथ बिताए गए उन तमाम महीनों की यादों को पूरी तरह भूल जाती है।
रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म फिल्माए गए इस सीन सोमू वह सब हरकते करता हैं, जिससे रेशमी उसको पहचान ले। लेकिन ऐसा नहीं होता है और वह उसे एक पागल व्यक्ति समझकर ट्रेन में बैठकर चली जाती है। सदमा के इस क्लाइमैक्स सीन को आज भी भारतीय सिनेमा का सबसे दिल दहला देने वाला निस्वार्थ प्रेम और त्याग का प्रमाण माना जाता है।
इस फिल्म की थी रीमेक
दरअसल सदमा कोई ओरिजिनल फिल्म नहीं थी, बल्कि 1982 में आई साउथ सिनेमा के मशहूर निर्देशक बालू महेंद्र द्वारा निर्देशित तमिल फिल्म मून्द्रम पिरई का ऑफिशियल हिंदी रीमेक थी। मालूम हो कि मून्द्रम पिरई मूवी में भी श्रीदेवी और कमल हासन ने लीड रोल प्ले किया था।
